सलमान की कभी भाई कभी जान का एलान, जॉन का पठान पोस्टर, ऋतिक का विक्रम वेधा टीज़र: इस हफ्ते के फिल्म अनाउंसमेंट
कोरोना काल के बाद से सभी स्टार्स फटाफट अपनी पुरानी फिल्में पूरी कर रहे हैं और नई फिल्में साईन कर रहे हैं। यही कारण है कि हर हफ्ते कुछ नई फिल्मों का अनाउंसमेंट हो ही जाता है। वहीं हर हफ्ते, कुछ नए ट्रेलर और टीज़र भी दर्शकों के सामने आते हैं।
आने वाले महीने में कई बड़ी फिल्में दर्शकों को इंटरटेन करने के लिए आ रही हैं जिनमें अक्षय कुमार की कटपुतली, रणबीर कपूर - आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र, बबली बाउंसर और विक्रम वेधा जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के टीज़र, ट्रेलर, गाने, पोस्टर, दर्शकों को इंटरटेन करते रहे।

वहीं दूसरी तरफ, बाकी स्टार्स भी अपनी अपकमिंग फिल्मों के अनाउंसमेंट और उनकी रिलीज़ डेट तय करते रहे। इनमें सबसे बड़ा अनाउंसमेंट रहा सलमान खान के नाम। आप भी नज़र डालिए, इस हफ्ते की बड़े फिल्मों के एलान पर।

कभी भाई कभी जान
सलमान खान ने बॉलीवुड में 34 साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर फैन्स ने #34YearsOfSalmanKhanEra ट्रेंड करके सेलिब्रेट किया है और सुपरस्टार ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर उनके इस प्यार को स्वीकार किया। सलमान खान ने इस मौके पर अपनी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट किया जिसका नाम है - किसी का भाई किसी की जान। पहले इस फिल्म का नाम था कभी ईद कभी दिवाली और बताया जा रहा था कि अब सलमान खान के कहने पर इसका नाम बदलकर भाईजान रख दिया गया। लेकिन सलमान ने फिल्म का नाम आखिरकार अनाउंस कर ही दिया है। फिल्म का नाम है - किसी का भाई किसी की जान।

सत्यप्रेम की कथा
समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर नमः पिक्चर्स के सहयोग से साजिद नाडियाडवाला की मोस्ट अवेटेड फिल्म - 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को रिलीज होगी। ये फिल्म अपनी शूटिंग की शुरुआत से ही लगतार सुर्खियां बटोर रही है। 'सत्यप्रेम की कथा' एक अपकमिंग म्यूजिकल लव स्टोरी है जो घोषणा के समय से ही चर्चा का सबसे हॉट टॉपिक बन गई है। इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी दूसरी बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन्स पर नजर आएंगे।

चुप की रिलीज़ डेट
'चुप' फिल्म निर्माता- निर्देशक आर बाल्की की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है। महत्वाकांक्षा बड़े बजट के लिहाज से नहीं बल्कि सोच के पैमाने में है। 23 सितंबर, 2022 को रिलीज़ हो रही, यह एक रोमांटिक साइकोपैथ थ्रिलर है। एक विचार जो उन्होंने 'चीनी कम' के बाद किया था, लेकिन इसे बहुत बाद में लिखने का फैसला किया। आज फिल्म के पोस्टर्स के साथ रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। फिल्म में दुलकर सलमान और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विक्रम वेधा टीज़र
ऋतिक रोशन और सैफ़ अली खान स्टारर विक्रम वेधा का धमाकेदार टीज़र रिलीज़ कर दिया गया। फिल्म का 1 मिनट 46 सेकंड लंबा टीज़र विक्रम वेधा की दुनिया को अच्छी तरह से दर्शाता है। ये टीज़र मज़ेदार डायलॉग्स, बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस और बहुत ही आकर्षक बैंकग्राउंड म्यूजिक के साथ भावनाओं पर आधारित ड्रामा से भरपूर है। कुल मिलाकर विक्रम वेधा का शानदार पैसा वसूल इंटरटेनमेंट का वादा करती दिख रही है। दर्शकों को अब बस फिल्म के 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में लगने का इंतज़ार है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की हड्डी
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म 'हड्डी' फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया। निर्देशक अक्षत अजय शर्मा की आने वाली फिल्म 'हड्डी' ने दर्शकों के बीच उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया। फिल्म के फर्स्ट लुक में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ग्लैमरस महिला के अवतार में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि 'हड्डी' जी स्टूडियोज, आनंदिता स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित और अक्षत अजय शर्मा द्वारा निर्देशित एक रिवेंज ड्रामा है। फिल्म की शूटिंग नोएडा और गाज़ियाबाद समेत वेस्टर्न यूपी के आसपास के इलाकों में की जाएगी। यह फिल्म 2023 में रिलीज़ होगी।

आयुष शर्मा की अगली फिल्म
अभिनेता आयुष शर्मा अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में आए और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसका ऐलान किया। हालांकि, आयुष ने फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं किया। अभिनेता ने अपनी तीसरी फिल्म की पहली झलक एक दिलचस्प तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर साझा की जिसके बाद वो तेज़ी से वायरल हुए। इस तस्वीर में आयुष शर्मा काफी शानदार दिख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए आयुष ने लिखा - अब गिटार भी बजेगा और रबर बैंड भी। ज़्यादा डीटेल्स नहीं शेयर कर पाऊंगा बस इतना कहूंगा, मिलते हैं 2023 में। गौरतलब है कि आयुष ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म भाईजान की शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म छोड़ दी थी।

मट्टो की साईकिल
फिल्म मट्टो की साईकिल का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। फिल्म में प्रकाश झा, मट्टो का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। 'मट्टो की साइकिल' एक उम्मीद की कहानी है। मट्टो एक दिहाड़ी मजदूर है जो अपने चार सदस्यों के परिवार के लिए पैसे कमाने के लिए साइकिल से शहर जाता है। फिल्म में बताया जाता है कि कैसे वह और उसका परिवार जीवन के साधारण सुखों पर बातचीत करते हैं। क्या उनका जीवन बदल जाएगा,क्या आखिरकार,मट्टो एक नई साइकिल खरीदने के अपने सपने को साकार कर पायेगा।

करीना कपूर खान की अगली फिल्म
करीना कपूर अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में यह जानकारी शेयर की। करीना कपूर ने ने अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट की एक झलक दिखाई जिसमें 'द' और 'मर्डर' जैसे शब्द साफ नज़र आ रहे हैं। हालांकि, करीना कपूर ने फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता करेंगे। साथ ही आपको बता दें कि यह करीना कपूर की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म भी होगी। करीना कपूर के फैंस उनकी अगली फिल्म को लेकर बेहद खुश हैं।

पुष्पा 2 की शुरूआत
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा' के सीक्वल 'पुष्पा द रूल' की एक खास पूजा सेरेमनी के साथ शुरुआत कर दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल की शूटिंग पहले भाग की तुलना में बहुत बड़े बजट पर की जाएगी। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्माता वाई रविशंकर ने कहा कि, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त हड़ताल चल रही हैं। ये हड़ताल खत्म हो जाने के बाद, हम पुष्पा के काम को फिर से शुरू करेंगे। हम शूटिंग को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे लेकिन अब हम हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।

गॉडफादर टीज़र
चिरंजीवी स्टारर गॉडफादर का दमदार टीज़र रिलीज़ हुआ और इसमें उनके साथ सलमान खान नज़र आए। ये फिल्म मलयालम फिल्म लूसिफ़र की आधिकारिक तेलुगु रीमेक है। 1 मिनट 33 सेकंड के टीज़र में चिरंजीवी और सलमान खान का परफेक्ट पार्टनर-इन-क्राइम पार्टनरशिप बहुत पेचीदा है! टीज़र में मेगास्टार चिरंजीवी की एक बंदूक चलाते हुए दमदार एंट्री दिखाई गई है। मिनटों के बाद, नयनतारा के चरित्र को पेश किया जाता है, उसके बाद सलमान खान की स्टार एंट्री, बाइक की सवारी और फिर से बंदूक से फायरिंग!

स्क्रू ढीला पोस्टपोन
लगातार फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों के बीच, बीतें दिनों अफवाहें तेज थी कि टाइगर श्रॉफ स्टारर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'स्क्रू ढीला' डिब्बाबंद हो चुकी है। धर्मा प्रोडक्शन्स ने एक बयान जारी करते हुए सभी अफवाहों को गलत बताया। जारी किये गए बयान में बताया गया कि, "धर्मा प्रोडक्शंस और टाइगर श्रॉफ एक खूबसूरत रिश्ता साझा करते हैं। स्क्रू धीला के अलावा, टाइगर श्रॉफ, धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ एक और बड़ी एक्शन फिल्म के लिए सहयोग करेंगे। स्क्रू धीला में तारीखों के मुद्दों के कारण देरी हो रही है, लिहाजा, अगले साल के अंत में शूटिंग शुरू होगी.."

पठान का पोस्टर
यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन की सबसे बड़ी फ़िल्म पठान की रिलीज होने में लगभग 5 महीने शेष हैं और स्टूडियो ने पठान में विलेन के रूप में जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है! सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फ़िल्म से जुड़े सीक्रेट्स से एक-एक कर पर्दा उठाते हुए इसके मेकर्स ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। पहले शाहरुख खान का लुक, फिर दीपिका पादुकोण की झलक और अब जॉन अब्राहम को एक सुपर स्लीक अवतार में पेश करके उन्होंने इंटरनेट पर धूम मचा दी है


Click it and Unblock the Notifications











