..................... Film Adipurush again in controversy, case filed against makers in Mumbai - Hindi Filmibeat

Adipurush: फिर से फिल्म आई विवादों में, मेकर्स के खिलाफ दर्ज हुआ मुंबई में केस

Adipurush

Adipurush: निर्देशक ओम राउत की बहुचर्चित फिल्म 'आदिपुरुष' फिर से एक बार विवादों में आ गई हैं, फिल्म और फिल्म के मेकर्स पर एक बार फिर से मुंबई में केस दर्ज हो गया है। जाहिर है कि इस फिल्म में मुख्य किरदारों के रुप में प्रभास और कृति पहली बार साथ नजर आने वाले हैं।

गौरतलब है कि, हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म 'आदिपुरुष' का रामनवमी के दिन नया पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म के पोस्टर रिलीज होने के बाद इसको पसंद तो कम ही किया गया ट्रोल ज्यादा किया गया था।

इस नए रिलीज पोस्टर ने दर्शकों के बीच खलबली पैदा कर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस नए पोस्टर से लोगों की भावनाएं आहत हो रही है क्योंकि इसमें हिंदू के आराध्य भगवान राम को गलत तरीके से दिखाया गया है।

तो ऐसे में अब इसे लेकर निर्देशक समेत फिल्म की स्टार कास्ट भी एफआईआर दर्ज कराया गया है। सनातन धर्म के संत संजय दीनानाथ तिवारी ने मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में मुंबई हाईकोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के जरिए केस शिकायत दी है।

गौरतलब है कि, फिल्म 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत को अपनी फिल्म को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सबसे पहले तो फिल्म के टीजर ने लोगों की भावनाओं को आहत किया था। वहीं, अब फिल्म के नए पोस्टर में भी हिंदू माइथोलॉजी के कैरेक्टर को गलत तरह से दर्शाय जाने को लेकर विवाद शुरु हो गया है।

गौरतलब है कि अपनी शिकायत में संजय ने लिखवाया पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बायोग्राफी पर 'आदिपुरुष' बनाया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भगवान राम को हिंदू धर्मग्रंथ रामचरितमानस में जिस तरह से दिखाया और बताया गया है, उसके उलट ही 'आदिपुरुष' के नए पोस्टर में में दिखाने की कोशिश हुई है।

आपको बता दें कि मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में आदिपुरुष के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ओम राउत और सभी कास्ट के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (A), 298, 500, 34 के तहत केस दर्ज हुआ है। इस केस पर सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं।

Read more about: adipurush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X