मल्टीप्लेक्स के सूखे को दूर करेगी फिल्म 99
निर्माता और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच चल रहे झगड़े की वजह से तकरीबन पांच हफ्ते तक से कोई नई फिल्म रिलीज नही हो पाई है। इस हफ्ते फिल्म 99 रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता निर्देशन इस झगड़े से दूर रहते हुए फिल्म रिलीज करने जा रहे है। फिल्म में कुनाल खेमू और सोहा अली खान मुख्य भूमिका में है।
यह फिल्म 150 मिलियन की लागत से बनी है। इसे 500 प्रिन्टों के साथ रीलिज किया जा रहा है। फिल्म निर्माता अपने जोखित पर फिल्म रिलीज करने जा रहे है क्योंकि संयुक्त निर्माता और वितरक मंच नई फिल्मों की रिलीज करने के खिलाफ है। वे चाहते है कि इस झगड़े का निपटारा होने के बाद ही नई फिल्में रिलीज की जाएं।
राज निदीमोरू और कृण्णा डीके फिल्म 99 के निर्देशक है। यह कामेडी फिल्म सन 1999 और 2000 में हुए कुछ सत्य घटनाओं पर आधरित है। फिल्म में बोमन ईरानी, साइरस बरूचा, विनाद खन्ना और महेश मांजरेकर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है।


Click it and Unblock the Notifications











