हालीवुड बनाएगा '13बी' का रिमेक

हॉलीवुड स्टुडियो वेंस्टीन कंपनी की इच्छा फिल्म '13बी' को अंग्रेजी में पेश करने की है। फिल्म में अभिनेता आर.माधवन और अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने अभिनय किया था। यह एक हॉरर फिल्म है।
फिल्म का निर्माण रिलायंस बिग पिक्चर्स ने किया था। इसके एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि वेंस्टीन कंपनी ने फिल्म '13बी' को अंग्रेजी में पेश करने की इच्छा जाहिर की है।
प्रवक्ता ने कहा कि वेंस्टीन कंपनी ने उनसे फिल्म की पूरी पटकथा मांगी है ताकि इसका रीमेक तैयार किया जा सके। फिल्म का निर्देशन विक्रम के.कुमार ने किया था। उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश है कि देश के बाहर भी उनकी फिल्म को लोगों ने पसंद किया है।
13 बी 13 b आर माधवन नीतू चंद्रा विक्रम के कुमार हॉलीवुड hollywood madhavan nitu chandra vikram k kumar


Click it and Unblock the Notifications