'फिलहाल' गाने के चाहने वालों के लिए अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज', म्यूजिक एलब्म का पार्ट 2 होगा रिलीज

By Varsha Verma

एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर सुपरहिट गाना 'फिलहाल' लेकर आ रहे हैं। 'सूर्शवंशी' फिल्म एक्टर अक्षय कुमार ने लेटेस्ट पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि 'फिलहाल' सॉन्ग की कहानी एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस गाने के पार्ट 2 में अक्षय कुमार और नुपुर सेनन एक बार फिर नजर आएंगे। म्यूजिक वीडियो एल्बम 'फिलहाल' ने पिछले साल खूब धूम मचाई थी। इतना ही नहीं ये गाना 2019 के टॉप गानों में शुमार हो गया था। पिछली बार भी इस रोमांटिक गाने में अक्षय और कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन नजर आए थे।

म्यूजिक एल्बम फिलहाल 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अक्षय कुमार द्वारा शेयर पोस्टर में दो पैंडेट अलग अलग पेड़ पर लड़के नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर फिलहाल पार्ट 2 लिखा है। पोस्टर के नीचे कई फैंस ने कमेंट किया कि उन्हें इंतजार रहेगा इस गाने का। वहीं कुछ लोगों ने अक्षय कुमार को इस शानदार गाने को फिर से लाने के लिए धन्यवाद दिया।

 Filhaal Part 2 Song

'फिलहाल' गाने के सिंगर बी पार्क हैं। इसके बोल जॉनी ने लिखे और अरविंदर खैरा ने डायरेक्ट किया था। एक बार फिर यही टीम इस गाने का निर्माण करने वाली है। गाने की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल टीम ने खुलासा नहीं किया है।

ये थी गाने की स्टोरी
'फिलहाल' गाने में अक्षय कुमार ने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। गाने में दिखाया जाता है कि कैसे उनकी पूर्व प्रेमिका का एक्सिडेंट हो जाता है और वह उसे अस्पताल ले जाते हैं। इस दौरान दोनों को पुरानी यादे ताजा होने लगती हैं। अंत में दोनों के पति-पत्नी आते हैं दोनों की आंखों में आंसू होते हैं और फिर दोबारा अलग हो जाते हैं।

इस बार इस कहानी को आगे फिल्माया जाएगा। 'फिलहाल' गाना पहला मौका था जब नुपूर सेनन ने सभी का ध्यान खींचा हो। नुपूर की बहन कृति सेनन आज के समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। दर्शकों को नुपूर के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X