अक्षय कुमार और नुपूर सेनन का 'फिलहाल 2 मोहब्बत' गाना रिलीज, दर्द भरा सॉन्ग- VIDEO
अक्षय कुमार और नुपूर सेनन का फिलहाल 2 मोहब्बत गाना रिलीज हो चुका है। फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और बी प्राक का धमाकेदार गाना फिर से आ गया है। यूट्यूब हो या सोशल मीडिया, फिलहाल 2 गाने के आते ही इस गाने ने धूम मचा दी है। ट्विटर पर फिलहाल 2 हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।
फिलहाल 2 मोहब्बत गाना बी प्राक ने गाया है। वहीं इसके बोल जानी ने लिखे हैं। फिलहाल 2 खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार और कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन पर फिल्माया गया है। गानें में नुपुर और अक्षय के प्यार और दर्द को साफ देखा जा सकता है। बी प्राक भी बीच बीच में वीडियो में नजर आते हैं।

बता दें कि म्यूजिक वीडियो फिलहाल 2019 में रिलीज़ हुआ था। इस बार फिलहाल 2 मोहब्बत फैंस के लिए मेकर्स ने रिलीज किया है। फिलहाल गाने ने तमाम रिकॉर्ड तोड़े थे। YouTube पर एक बिलियन मार्क पार करने वाले गानों में शुमार हो गया था।
इस बार फिलहाल 2 से भी ऐसा ही रिस्पॉन्स की उम्मीद की जा रही है।इस बार फिर उसी दर्द और इमोशनल कहानी के साथ गाना रिलीज किया गया है। उम्मीद करते हैं कि ये गाना भी कई रिकॉर्ड तोड़ेगा।
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सूर्यवंशी, बेलबॉटम, रामसेतु, अतरंगी रे से लेकर रक्षाबंधन जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। आजकल वह भूमि पेडनेकर के सथ रक्षाबंधन की शूटिंग में बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications