..................... अक्षय कुमार ने नूपुर सैनन के साथ लॉन्च किया फर्स्ट लुक! Filhaal 2 first look out now, Akshay Kumar and Nupur Sanon looking awesome! - Hindi Filmibeat

Filhaal 2- अक्षय कुमार ने नूपुर सैनन के साथ लॉन्च किया फर्स्ट लुक, इस दिन टीजर होगा रिलीज!

अक्षय कुमार और नुपुर सैनन का शानदार गाना फिलहाल किसको नहीं याद है, कुछ समय पहले खबर आई थी कि इसका दूसरा पार्ट यानि फिलहाल 2 आ रहा है। अब इंतजार खत्म हो चुका है और अक्षय कुमार ने गाने का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस लुक में में अक्षय कुमार के साथ नुपुर सैनन नजर आ रहीं हैं। इस पोस्टर की बात करें तो अक्षय कुमार बाइक चला रहे हैं और नुपुर उनको कसकर पकड़े हुए बैठी नजर आ रहीं हैं।

एक बार फिर से इस गाने को बी प्राक गाने वाले हैं। अक्षय कुमार ने लिखा है.. 'फिलहाल ने आपको दिलों को छुआ था, फिलहाल 2 आपकी आत्मा को छुएगा। देखते रहिए क्योंकि इसका टीजर 30 जून को रिलीज होगा।'

akshay kumar, nupur sanon, अक्षय कुमार, नूपुर सैनन

जैसे ही ये पोस्टर सामने आया काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। पहले 'फिलहाल' गाने में अक्षय कुमार ने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई थी।

गाने में दिखाया जाता है कि कैसे उनकी पूर्व प्रेमिका का एक्सिडेंट हो जाता है और वह उसे अस्पताल ले जाते हैं। इस दौरान दोनों को पुरानी यादे ताजा होने लगती हैं। अंत में दोनों के पति-पत्नी आते हैं दोनों की आंखों में आंसू होते हैं और फिर दोबारा अलग हो जाते हैं।

'फिलहाल' गाने के सिंगर बी पार्क हैं। इसके बोल जॉनी ने लिखे और अरविंदर खैरा ने डायरेक्ट किया था। एक बार फिर यही टीम इस गाने का निर्माण करने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X