Filhaal 2 के फैंस के लिए नया वीडियो, अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर को किया Kiss लेकिन आया बड़ा ट्विस्ट

100 मिलियन अधिक व्यूज शामिल करने के साथ अक्षय कुमार और नुपुर सेनन का फिलहाल 2 यूट्यूब पर सारे रिकॅार्ड तोड़ रहा है। अपने रिलीज के साथ ही ये 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। लेकिन अब अक्षय कुमार ने एक और वीडियो बनाया है जो कि काफी मजेदार है।

इन दिनों Reels का जमाना है। ऐसे में अपने इस सांग का प्रमोशन करने के लिए अक्षय कुमार ने एक फनी तरीका निकाला है। लेकिन इस बार फिलहाल 2 के इस वीडियो में अक्षय कुमार और नुपुर सेनन के साथ भूमि पेडनेकर भी हैं। इसकी पहली झलक अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ फिलहाल 2 के लिए अपने सभी फैंस को चैंलेज दिया है। अक्षय कुमार ने ये भी बताया है कि कैसे फिलहाल 2 के इस सांग के साथ ट्विस्ट लाया जा सकता है।

Akshay Kumar, Bhumi Pednekar,Nupur sanon,

अक्षय कुमार के पोस्ट किए गए वीडियो की शुरुआत में अक्षय कुमार फिलहाल 2 की एक्ट्रेस नुपुर सेनन को किस करने जाते हैं। जैसे ही वह आंख बंद करते हैं उनके सामने भूमि पेडनेकर आ जाती हैं। ये देखकर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर हैरान हो जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ अक्षय कुमार ने लिखा है कि #Filhaal2Reels कॅान्टेस्ट। भूमि पेडनेकर और नुपुर सेनन के साथ मेरी मजाकिया एंट्री। अब आपकी बारी है।

याद रहे कुछ नया होना चाहिए। आपको बता दें कि बी प्राक का ये गाना फिलहाल का सीक्वल है। इस गाने की बोल जानी ने लिखे हैं। जानी और बी प्राक अपने इस तरह के सांग के लिए बीते दो साल से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन इससे पहले अपना डेब्यू फिलहाल के पहले वीडियो से कर चुकी हैं।

दूसरी तरफ अक्षय कुमार के लिए आने वाले दिन काफी अहम हैं। फैंस सूर्यवंशी और बेलबॅाटम की रिलीज की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। सूर्यवंशी बीते एक साल से रिलीज के लिए सिनेमाघर की राह देख रही हैं। वहीं बेलबॅाटम की रिलीज 27 जुलाई 2021 है। जो कि 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। कोरोना के कारण सिनेमाघर खुलने पर अभी भी सवाल बना हुआ है। ऐसे में बेलबॅाटम की रिलीज में देरी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X