Filhaal 2- अक्षय कुमार किस तरह से सेट पर करते हैं मदद, नूपुर सैनन ने खोले कुछ अनसुने राज!
सुपरस्टार अक्षय कुमार और नूपुर सैनन का शानदार गाना फिलहाल 2 हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज होने के बाद काफी फैंस काफी खुश हैं और इसको पसंद किया जा रहा है। कृति सैनन की बहन नूपुर सैनन ने अक्षय कुमार के साथ जब पहले गाने में काम किया था तब कृति सैनन ने उनको एक सलाह दी थी कि किस तरह से अक्षय कुमार के साथ काम करना है। अब नूपुर सैनन ने एक बयान दिया है और उस बात का खुलासा किया है।
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक नूपुर सैनन ने कहा है कि.. 'अक्षय कुमार के साथ काम करना पूरी तरह से अलग है। जब मैने फिलहाल 1 में उनके साथ काम किया था तब हम एक दूसरे को नहीं जानते थे। हम पहली बार ही सेट पर मिले थे।

लेकिन इस बार काफी कुछ उनसे सीखा है। अक्षय कुमार के अंदर एक दोस्त भी नजर आता है जो कई मामलों में मदद करता है।' इसके अलावा नूपुर ने कहा है कि..

सीन्स में कुछ सुधार भी करते हैं
इसके अलावा वो कई बार सीन्स में कुछ सुधार भी करते हैं और अपने हिसाब से बदल लेते हैं। वो जो सीन गाने में है जिसमें वो दुपट्टा कार से उठाकर अंदर रखते हैं वो स्क्रिप्ट में नहीं था। अक्षय से काफी कुछ सेट पर सीखने को मिलता है और उनके साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव था।'

किस्सा चर्चा में है
नूपुर सैनन का ये बयान काफी तेजी से चर्चा में है और लोगों को बी प्राक का गाया हुआ गाना फिलहाल 2 काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इसके अलावा नूपुर एक किस्सा चर्चा में है जो कि फिलहाल 1 के समय हुआ था और पहली बार अक्षय कुमार के साथ काम करने वाली थीं।

कृति सैनन के पास गईं थीं
नूपुर ने बताया कि वो कृति सैनन के पास गईं थीं और उन्होने कहा था कि अक्षय कुमार के साथ काम करने से पहले वो काफी नर्वस हैं। अभी तक उनसे कभी मिली नहीं हैं बस टीवी पर ही देखा है।

बिंदास अंदाज में रहना है
कृति सैनन ने कहा था कि आपको पूरी तरह से बिंदास अंदाज में रहना है और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। वो काफी अच्छे हैं।

साथ में काफी पसंद किया जाता है
अक्षय कुमार और नूपुर सैनन को साथ में काफी पसंद किया जाता है। ये पहले गाने से ही सामने आ गया था।

बी प्राक
बी प्राक जो इस गाने के सिंगर हैं वो काफी दमदार आवाज के मालिक है। उन्होने इस तरह के कई गाने गाए हैं और सारे सुपरहिट हैं।


Click it and Unblock the Notifications











