File No. 323 Controversy पर सुनील शेट्टी ने दिया रिएक्शन - मैं तो हैरान हूं कि फिल्म पर केस भी हो गया

File No. 323 Controversy: आजकल कार्तिक के की फिल्म फाइल नंबर 323 [File No. 323] की काफी चर्चा है। कभी फिल्म की कास्टिंग को लेकर तो कभी इसके विषय को लेकर। हाल ही में लोग ये सुनकर हैरान रह गए कि भगौड़ा घोषित किया गया मेहुल चौकसी, इस फिल्म के बारे में सुनकर इतना परेशान हो गया कि उसने फिल्म के निर्माताओं पर मानहानि का दावा ठोक दिया।
अब मेहुल चौकसी के इस केस पर फिल्म के हीरो सुनील शेट्टी ने भी अपना रिएक्शन दिया है। सुनील शेट्टी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक बातचीत में कहा कि मैंने जब ये सुना तो मैं हैरान ही रह गया। ये तो काफी मज़ेदार वाकया है कि ऐसे विषय पर बन रही फिल्म के लिए कोई हम पर मानहानि का केस करे।


Click it and Unblock the Notifications











