'कुत्ते की औलाद...' जूम मीटिंग में FIIT JEE के चेयरमैन DK Goel ने जमकर बरसाईं गालियां, इंटरनेट पर छाया वीडियो

FIIT JEE Chairman DK Goel Abused in zoom meeting Video Viral: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं जिसे देखकर लोग हैरान ही रह जाते हैं। वहीं हाल ही में एक वीडियो FIIT JEE के चेयरमैन DK Goel का वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के तो होश ही उड़ गए है।
दरअसल FIIT JEE के चेयरमैन DK Goel अपने कर्मचारियों के साथ जूम मीटिंग कर रहे थे, लेकिन इतने में ही उन्होंने जमकर गालियां बरसानी शुरू कर दीं। सोशल मीडिया पर जैसे ही उनका यह वीडियो शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो को देख यूजर्स भी भड़क गए हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
दरअसल यह मीटिंग अवैतनिक वेतन को लेकर विवाद-और निर्णय को लेकर किए जाने सावलों पर आधारित थी। यह वीडियो पहले रेडिट पर शेयर किया गया था जहां लिखा गया था कि अशांति के समय में एडफोरा में फिटजी के कथित 142 करोड़ रुपये के निवेश पर सवाल उठाने के बाद डीके गोयल की तीखी बहस देखी गई।
Abusive-Kalesh during Zoom Meeting (Fiitjee chairman abusing the employees during meeting)
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 9, 2024
pic.twitter.com/SJBzz1zhly
इस बहसबाजी में डीके गोयल कई तरह की बातें कह गए। वह गुस्से में कहते हैं- 'बेकार लोग- जाओ अपनी मां से पूछो पिता कौन हैं'। इतना ही नहीं वह झल्लाते हुए कर्मचारी को 'कुत्ते की औलाद' और 'रेड लाइट पर मां' जैसे अपशब्द कहते भी सुनाई दे रहे हैं।
जब डेके गोयल को शांत कहने के लिए कहा गया तब वह गुस्से में कहते हैं 'मनीष जी इस व्यक्ति को फिटजी से बाहर निकाल दो। मैं उसे देखना नहीं चाहता हूं।' इसके बाद भी डेके गोयल शांत नहीं रहे उन्होंने आगे कहा कि 'अगर बाप की औलाद हो तो साबित कर दो।' बता दें कि इस वीडियो को देख लोगे चेयरमैन की जमकर निंदा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications