..................... 'Fighter' will go on floors this month, Hrithik Roshan and Deepika Padukone will do action! इस महीने फ्लोर पर आएगी 'फाइटर' - Hindi Filmibeat

इस महीने फ्लोर पर आएगी 'फाइटर', ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण करेंगे ताबड़तोड़ एक्शन!

ऋतिक रोशन इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले साल में वो कई धमाकेदार फिल्में देंगे। लेकिन इस वक्त उनकी और दीपिका पादुकोण की फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा खबरें सामने आ रहीं हैँ। हम बात कर रहे हैं फिल्म फाइटर की। फाइटर, सिद्धार्थ आनंद की आने वाली फिल्म है और इसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार नजर आने वाले हैं।

इसके पहले वो किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा साथ में नहीं बने हैं। लेकिन खबरें आ रहीं हैं कि ये फिल्म इसी साल अगस्त या सितंबर में फ्लोर पर जाने वाली है।

fighter, hrithik roshan, deepika padukone, फाइटर, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण

पिंकविला की मानें तो "ऋतिक रोशन वर्तमान में विक्रम वेधा की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके मई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके तुरंत बाद, वह फाइटर के तैयारी में लग जाएंगे।

भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका

भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका

इस फिल्म में वह एक भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाने वाले है। बॉडी लैंग्वेज की ट्रेनिंग के अलावा, ऋतिक विक्रम वेधा के लिए हासिल किए गए कुछ अतिरिक्त किलो वजन कम करके एक परफेक्ट बॉडी टाइप में भी आ रहे होंगे।

'फाइटर'

'फाइटर'

सूत्रों ने दीपिका पादुकोण को लेकर कहा है कि 'फाइटर' में जाने से पहले अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की उम्मीद है। वर्कफ्रंट पर दीपिका पादुकोण "सिद्धार्थ आनंद के साथ पठान की शूटिंग कर रही है और उसके ठीक बाद, वह प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' में काम करेंगी।

द इंटर्न रीमेक

द इंटर्न रीमेक

फ्यूचरिस्टिक गाथा की शूटिंग छह से आठ महीने की अवधि में हैदराबाद में की जाएगी। दीपिका के जुलाई के आसपास द इंटर्न रीमेक पर भी काम शुरू करने की उम्मीद है। इससे इतना तो तय है कि फिल्म के लिए साल के अंत तक दोनों सितारे फ्री हो जाएंगे।

फिल्म का ऐलान

फिल्म का ऐलान

इस फिल्म का ऐलान पिछले साल ही हो गया था और इसके बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि काफी बड़ा धमाका होने लगभग तय है।

ऋतिक की कृष 4

ऋतिक की कृष 4

ऋतिक रोशन कितने बड़े सितारे हैं ये किसी से छिपा नहीं हैं और इन फिल्मों के अलावा काफी हद तक मुमकिन है कि इस साल ऋतिक की कृष 4 का भी ऐलान हो जाए।

स्क्रिप्ट पर काम चालू है

स्क्रिप्ट पर काम चालू है

हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। राकेश रोशन ने कहा था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चालू है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X