'फाइटर' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सेक्सी सीन्स के बाद देशभक्त ऋतिक-दीपिका का जज्बा देख कांपे फैंस

Hrithik Deepika Fighter Trailer: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' का मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार आउट हो गया है। टीजर रिलीज के बाद से दर्शक दिल थामकर इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। 12 जनवरी को ट्रेलर आउट होते ही सोशल मीडिया पर 'फाइटर' की चर्चा शुरू हो गई।
ट्रेलर की शुरुआत ऋतिक रोशन की आवाज से होती है, जिसमें वे कह रहे हैं कि फाइटर वह नहीं है, जो लक्ष्य को प्राप्त करता है, बल्कि फाइटर वह है, जो अपने दुश्मनों को ठोक देता है। अनिल कपूर बतौर कप्तान सर्वश्रेष्ठ वायु सेना अधिकारियों की एक टीम तैयार करते हैं, जिनमें ऋतिक, दीपिका और करण शामिल हैं। फिर पुलवामा बम ब्लास्ट के बाद सभी फाइटर जंग के लिए तैयार होते हैं और जान की बाजी लगाते नजर आते हैं।
इस दौरान सभी फाइटर के सामने कई चुनौतियां हैं, जिन्हें शायद वे अपनी खुशियों की कुर्बानी देकर पार करने वाले हैं। फाइटर के ट्रेलर में ऋतिक और दीपिका के बीच की केमेस्ट्री भी दिखी, लेकिन ट्रेलर में संकेत दिया गया कि जंग के मैदान में उन्हें प्यार की कुर्बानी भी देनी होगी।ट्रेलर में ऋतिक और दीपिका देश की खातिर लड़ते हुए नजर आए और उनका दमदार एक्शन अवतार भी दिखा, जो दर्शकों के भी जज्बे को जगाने के लिए काफी है।
'फाइटर' में ऋतिक, अनिल, दीपिका के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और अन्य सहित एक शानदार स्टार कास्ट है। विशाल-शेखर की जोड़ी फिल्म के लिए गाने और मूल स्कोर तैयार कर रही है। हवाई एक्शन फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications