Fighter Teaser Out: इंतजार हुआ खत्म, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' का धमाकेदार टीजर रिलीज

fighter , Deepika Padukone, hrithik roshan, Anil Kapoor

Fighter Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्म 'फाइटर' लंबे समय से सुर्खियों में थी। फिल्म रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार मेकर्स ने फैंस को खुश करने के लिए मोस्ट अवेटेड फिल्म फाइटर की टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर रिलीज होते ही हर तरफ इसको लेकर चर्चा शुरु हो गई है।

दीपिका और ऋतिक की फिल्म का टीजर-

दीपिका और ऋतिक की फिल्म फाइटर लंबे समय से सुर्खियों में थी। अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक्शन फिल्म फाइटर का टीजर रिलीज कर दिया गया है। खास बात बता दें कि फाइटर ऋतिक रोशन की पहली 3डी फिल्म है, जिसे लेकर वह बेहद एक्साइडेट हैं।

फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल में हैं। तीनों फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में ऋतिक के कैरेक्टर का नाम 'पैटी' है। वहीं, दीपिका 'मिन्नी' और अनिल कपूर 'रॉकी' का रोल निभा रहे हैं।

फाइटर के टीजर में ऋतिक रोशन खतरनाक एरियल स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं, उनके साथ दीपिका पादुकोण भी फुल एक्शन मोड में दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर टीजर ट्रेंड कर रहा है।

फाइटर के टीजर ने एक बात तो साफ कर दी है कि फिल्म भरपूर एक्शन होने वाला है। फाइटर पायलेट और फाइटर प्लेन्स के कई होश उड़ा देने वाले सीन फिल्म में देखने को मिलेंगे।

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म फाइटर-

जाने माने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर का फैंस के बीच अलग ही क्रेज बना हुआ है। फिल्म को लेकर काफी वक्त से चर्चाएं जोरो पर थी। फिल्म में पहली बार दीपिका और ऋतिक की जोड़ी देखने को मिलेंगी।

फिल्म का प्रोडक्शन वायकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है। फाइटर की रिलीज डेट की बात करें तो ये अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। फाइटर को 25 जनवरी 2024 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X