ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' की शूटिंग शुरू, धमाकेदार एक्शन से लेस- 2022 में होगी रिलीज
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फ़िल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात ये है कि अब फाइटर फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसे खुद ऋतिक रोशन ने कंफर्म किया है। ऋतिक रोशन ने फाइटर गैंग के साथ तस्वीरें शेयर की और बताया कि वह फाइटर के लिए एकदम तैयार है। बता दें ये पहला मौका होगा जब स्क्रीन पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण साथ में काम करने जा रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन की तस्वीरों की बात करें तो दोनों कैजुअल आउटफिट में दिख रहे हैं। उनके साथ फाइटर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों पर कैप्शन में ऋतिक ने लिखा - ये गैंग टेक ऑफ के लिए रेडी है। बस फैंस का इंतजार अब और बढ़ गया है।

बता दें ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर का ऐलान उनके जन्मदिन के मौके पर हुआ था। मेकर्स ने बताया था कि फिल्म अगले साल सितंबर में रिलीज हो सकती है। सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर ऋतिक रोशन के साथ मिलकर बड़ी एक्शन फिल्म बना रहे हैं। जिसमे वह अपनी चहेती एकट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर आए हैं।
दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ आनंद भी साथ में काम कर चुके हैं। दरअसल दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की पठान को सिद्धार्थ आनंद ने ही डायरेक्ट किया है। जो कि यशराज बैनर तले बन रही है। दीपिका पादुकोण ने चंद दिन पहले ही पठान शूटिंग का काम खत्म किया है।
हाल में ही सामने आया कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म में धमाकेदार एक्शन व नई तकनीक देखने को मिलेगी। फिल्म को लेकर वाइकॉम 18 ने ऐलान किया है कि वे इस फ़िल्म का प्रोडक्शन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के ज़रिए करेगा। फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फ़्रेंचाइज़ी फ़िल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications