Fighter Release Date- ऋतिक रोशन के फैंस को लगा झटका, बदल गई 'फाइटर' की रिलीज डेट

fighter

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एक तगड़ा धमाका करने वाले हैं। फिल्म फाइटर का ऐलान काफी पहले हुआ था लेकिन इस वक्त इस फिल्म से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, इस फिल्म को पहले साल 2023 में रिलीज होना था लेकिन अब फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। पता चला है कि ऋतिक रोशन की ये एक्शन पैक्ड फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो चुकी है। इसकी चर्चा काफी समय से थी।

जी हां, इसका ऐलान खुद सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट करते हुए किया है। ऋतिक रोशन ने एक पोस्टर साझा किया और लिखा, ''25 जनवरी 2024, थिएटर्स में मिलते हैं। #Fighter'' इसके बाद से लगातार उनको लेकर चर्चा हो रही है और फैंस रिएक्ट कर रहे हैँ। बता दें कि ऋतिक रोशन अक्सर अपनी फिल्म से धमाका करते रहते हैं।

फाइटर का ब्रह्मास्त्र कनेक्शन-

सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र में किस लेवल का वीएफएक्स दिखाया गया है। इस फिल्म की तारीफ हुई थी। अब इस टीम के द्वारा फाइटर में वीएफएक्स देना एक अलग अनुभव रहेगा। पिंकविला के मुताबिक "फाइटर कुछ हवाई एक्शन के सीन्स के साथ धमाका करने वाली है, जो भारतीय दर्शकों के लिए अपनी तरह का एक अनूठा अनुभव होगा।" इस फिल्म से वीएफएक्स टीम का जुड़ना एक अच्छी खबर है।

तगड़ा एक्शन करेंगे ऋतिक-

पता चला था कि ऋतिक रोशन अपनी हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी काफी तगड़ा एक्शन करते नजर आने वाले हैं और इसके लिए वो काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। ऋतिक रोशन को लेकर मशहूर है कि वो हर फिल्म के लिए काफी मेहनत करते हैं और अपना सौ प्रतिशत देते हैं।

वर्कफ्रंट-

ऋतिक रोशन इस फिल्म के अलावा कई अलग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और उनके फैंस फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरी बार ऋतिक रोशन को फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया है जिसमें वो सैफ अली खान के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ की गई है। इसके अलावा बात करें दीपिका पादुकोण की तो वो भी अपनी कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं, अगले साल बड़ा धमाका होने की उम्मीद है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X