ऋतिक रोशन ने दिखाया बड़ा दिल, 'फाइटर' की शूटिंग के बाद ऑफिसर्स को दिया इतना बड़ा तोहफा!

ऋतिक रोशन इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी और फाइटर को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। ये शानदार एक्शन फिल्म होने वाली है जिसको बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है। सुपरस्टार पर एक्शन कितना सूट करता है ये हम पहले भी कई धमाकेदार फिल्मों में देख चुके हैं। लेकिन इस फिल्म में ऋतिक रोशन का जो अंदाज देखने को मिलेगा वो पहले कभी भी नहीं नजर आया है।
लेकिन इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि ऋतिक रोशन के फैंस को काफी पसंद आएगी। पता चला है कि एक्टर ने ऑफिसर्स मेस में जिम उपकरण उपहार में दिए हैं। दरअसल अभी तक ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर तेजपुर में असम एयरबेस में शूटिंग कर रहे थे।
पिंकविला की एक खबर की मानें तो, ऋतिक रोशन ने एयरबेस में जिम करने को लेकर कई ऐसे उपकरण हैं जिनको अपडेट किया है, क्योंकि उनको फिल्म के लिए हर रोज जिम में एक्सरसाइज करनी थी। तो उन्होने कई शानदार मशीने भी मंगाई थीं। शूटिंग के बाद वो उन मशीनों को ऑफिसर्स के लिए छोड़ देंगे।
जैसे ही ये खबर सामने आई लोग एक्टर की तारीफ कर रहे हैं और उनके बड़े दिल को लेकर बात कर रहे हैं। फाइटर की बात करें तो ऋतिक रोशन ने अपने करियर में पहली बार किसी एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभाया है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं जो कि एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
इसके पहले ऋतिक रोशन उनके साथ फिल्म वॉर में नजर आए थे और उनके साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ की जोड़ी बनी थी। ऋतिक रोशन इस फिल्म से कितना बड़ा धमाका करते हैं ये आने वाला वक्त ही बताएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन के फैंस के लिए ये सबसे बड़ा तोहफा साबित होगा।


Click it and Unblock the Notifications











