Fighter- ऋतिक रोशन तोड़ेंगे सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स? रियल एयरफोर्स कैडेट्स हुए टीम में शामिल!

Fighter को लेकर लगातार किसी ना किसी तरह की तगड़ी जानकारी सामने आती रहती हैं लेकिन इस वक्त जो पता चला है उसपर आप एक बार में यकीन शायद नहीं कर पाओगे। खबर है कि इस फिल्म से अब कुछ रियल एयरफोर्ट कैडेट जुड़ गए हैं जो कि फिल्म में धमाका करते हुए नजर आएंगे।
जैसे ही इस खबर के साथ एयरफोर्ट कैडेट्स की तस्वीर वायरल हुई लोग चौंक गए हैं और इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल एक तस्वीर वायरल हो रही है और इसमें ऋतिक रोशन के साथ एयरफोर्स कैटेड्स नजर आ रहे है।
इनको देखकर आप काफी खुश होने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग जारी है और काफी जल्दी दूसरा अपडेट मिलेगा। इसके पहले इस फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर खबरें आईं थीं कि ये काफी लंबा होने वाला है। पता चला था कि, इस सीन के लिए करीब 120 घंटे शूट किया जाना है और ये 25 मिनट लंबा होगा।
ऐसा कहा जा रहा है कि इतना धमाकेदार एक्शन पहले कभी हिंदी सिनेमा में देखने को नहीं मिला है। फाइटर के लिए वीएफएक्स को लेकर खबर है कि इसको डीएनईजी के द्वारा बनाया जा रहा है जिसको पहले ऑस्कर मिल चुका है। इस फिल्म में सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं जो कि बैंग बैंग और वॉर में ऋतिक के साथ पहले ही धमाका कर चुके हैं।
इस साल की शुरुआत में, ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हैदराबाद शेड्यूल रैप की घोषणा की थी। ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं जो कि दमदार अदाकारा हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वो भी काफी तगड़ा एक्शन करतीं हुईं नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











