Fighter ने एडवांस बुकिंग में की ताबड़तोड़ कमाई, ऋतिक रोशन की फिल्म जल्द छुएगी इतने करोड़ का आंकड़ा

fighter, hrithik roshan

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर को लेकर काफी चर्चा है। ऋतिक रोशन इस फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है लेकिन इसके पहले ही एडवांस बुकिंग ने धमाका करना शुरु कर दिया है।

हालिया जानकारी की मानें तो फिल्म काफी जल्दी एडवांस बुकिंग में 1 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। फिल्म को रिलीज होने में अभी 7 दिन बाकी है और इसने करीब 70.85 लाख की एडवांस बुंकिग कर ली है।

इससे इतना तो तय है कि करोड़ का आँकड़ा फिल्म काफी आसानी से छूने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी पहले रिलीज हो चुका है और लोगों को ये पसंद भी आया था। इन दोनों के अलावा अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी इस फिल्म में धमाका करते दिखेंगे।

विदेशी बाजार में क्या है हालत?

यूएई ने फाइटर की प्री-सेल्स में अब तक 7.50 लाख का योगदान दिया है और आने वाले दिनों में इसमें भारी उछाल आने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फिल्म ने अब तक 12.35 लाख की कमाई कर ली है।

इस फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर पता चला था कि ये करीब 25 मिनट लंबा होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इतना धमाकेदार एक्शन पहले कभी हिंदी सिनेमा में देखने को नहीं मिला है।

फाइटर के लिए वीएफएक्स को लेकर खबर है कि इसको डीएनईजी के द्वारा बनाया जा रहा है जिसको पहले ऑस्कर मिल चुका है। इससे इतना तो तय है कि फिल्म कमाल का काम करने वाली है और लोगों को थिएटर में अलग तरह का अनुभव मिलने वाला है।

Read more about: fighter hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X