‘फाइटर’ के सिद्धार्थ आनंद ने लोगों पर फोड़ा फ्लॉप फ़िल्म का ठीकरा, हुए ट्रोल, बोले- 90% लोग प्लेन में नहीं बैठे

Fighter, Siddharth Anand

Fighter Siddharth Anand Trolled: सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' को 26 जनवरी के मौके पर रिलीज किया गया। जब फिल्म का ट्रेलर सामने आया था तो लोग काफी इंप्रेस हो गए थे और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई। लेकिन अब डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की असफलता को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि वह अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल, हाल ही में सिद्धार्थ आनंद ने गल्लाटा प्लस के साथ बातचीत के दौरान फिल्म 'फाइटर' की बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस को लेकर बात की। उन्होंने फिल्म की असफलता को लेकर सबसे बड़ा कारण वर्किंग डे पर रिलीज होने का बताया। फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज किया गया था और हफ्ते के बीच में रिलीज करने पर काफी सारे चैलेंज का सामना करना पड़ता है।

सिद्धार्थ आनंद ने आगे यह भी कहा कि "फिल्म 'फाइटर' का कॉन्सेप्ट एरियल एक्शन का था। इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। दूसरी चीज होती है जॉनर। यह फिल्म एक फिल्ममेकर के लिए बहुत ही बड़ी छलांग साबित होती है। यह एक बिल्कुल नई चीज है। जिसमें ऑडियंस के लिए भी कोई रेफरेंस नहीं है और वह कहते हैं कि ये विमान क्या कर रहा है।"

सिद्धार्थ आनंद यहीं पर नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि "हमारे देश के तकरीबन 90% लोग हवाई जहाज में नहीं बैठे हैं। ना ही वह कभी भी एयरपोर्ट पर गए हैं। जिसके चलते वह फिल्म से कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं और खासकर एरियल एक्शन वाले सीन में तो बिल्कुल भी नहीं।" अगर हम फिल्म 'फाइटर' की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने लीड किरदार निभाया। इसी के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी फिल्म में नजर आए।

More from Filmibeat

Read more about: fighter siddharth anand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X