FIFA World Cup 2026: नोरा फतेही ने SIIR SIIR गाने से ढाया कहर, कुछ ही घंटों में इतने मिलियन व्यूज...
FIFA 2026 Song: फीफा 2026 वर्ल्ड कप को लेकर बातें होना शुरु हो गई हैं और इस वक्त सोशल मीडिया पर इसके गाने SIIR SIIR ने बवाल काटा हुआ है। ये गाना खास इसलिए है क्योंकि इसमें मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही अपना धमाकेदार डांस दिखाती नजर आ रही हैं।

हर बार की तरह इस बार भी फीफा सॉन्ग रिलीज किया गया है और वो पूरी दुनिया को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप वो प्लेटफॉर्म है जिससे पूरी दुनिया जुड़ी है और साल 2026 का फीफा कुछ ज्यादा ही खास होने वाला है।
नोरा फतेही इस वीडियो में कमाल लग रही हैं और गाने रिलीज होते ही रिकॉर्ड्स पर रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है। FIFA की शुरुआत 11 जून को देर रात 12:30 बजे मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के धमाकेदार मैच के साथ होगी।
कुछ ही घंटों में मिलियन व्यूज
नोरा फतेही के इस गाने में कमाल के कलाकार नजर आ रहे हैं लेकिन नोरा ने शायद ही सोचा होगा कि एक दिन वो फीफा सॉन्ग में नजर आने वाली हैं। गाने ने रिलीज के बाद धमाका किया है और दूसरे दिन ही इसके 30 मिलियन व्यूज आ गए हैं। नोरा को ना सिर्फ इंडिया में बल्कि की ग्लोबली काफी पसंद किया जाता है और पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं।
क्या है गाने का मतलब?
नोरा फतेही जिस 'सीर सीर' गाने पर थिरकती दिख रही हैं इसको लेकर लोगों ने कई तरह के सवाल पूछे हैं। आखिर सीर सीर का क्या मतलब है? बता दें सीर सीर शब्द तुर्की भाषा से लिया गया है और इसका मतलब कविता होता है। गाने को बनाने में म्यूजिक प्रोड्यूसर संजॉय और फेमस फ्रेंच सिंगर वेजेड्रीम ने काफी मेहनत की है। हर गाने की तरह नोरा फतेही इसमें भी काफी एनर्जी से भरपूर नजर आ रही हैं जो कि गाने को अलग बना रहा है। आप देखिए गाना जो कि धमाका कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
