FIFA 2022: वर्ल्ड कप फाइनल में Nora Fatehi की परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल, देखें यह VIDEO

FIFA World Cup 2022 के समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने शानदार परफॉर्मेंस दी और समां बांध दिया। पूरी दुनिया अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच हुए मुकाबले को एकटक देखती रही तो वहीं, अर्जेंटीना इस वर्ल्ड कप की विजेता बनकर उभरी। वर्ल्ड कप के फाइनल में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की भी धूम रही।
क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान नोरा फतेही ने Balqees, Rahma और Manal को उनकी परफॉर्मेंस के दौरान ज्वाइन किया। इस दौरान नोरा फतेही ने ब्लैक आउटफिट पहन रखी थी और वो इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नोरा फतेही की परफॉर्मेंस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
नोरा फतेही की इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में नोरा फतेही हाथों में माइक लेकर गाती और डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, स्टेडियम में मौजूद दर्शक नोरा की परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते नजर रहे हैं। यूजर्स भी उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
नोरा फतेही इकलौती भारतीय स्टार हैं जिन्होंने फीफा में परफॉर्म किया है और उनकी काफी तारीफ हो रही है। यूजर्स ये भी मान रहे हैं कि इससे बॉलीवुड में नोरा फतेही का कद बढ़ जाएगा। वहीं, नोरा फतेही जब परफॉर्म करने के लिए स्टेज पर आईं तो स्टेडियम का माहौल काफी मस्ती भरा था। लोगों ने जमकर तालियां बजाई और उनकी हौसला अफजाई की।
वहीं, फाइनल में मुकाबला लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला गया और अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं, क्लोजिंग सेरेमनी में पठान को प्रमोट करने के लिए दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान भी फाइनल में मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications











