..................... अर्जेंटीना के जीतते ही बॉलीवुड से आया बधाईयों का सैलाब, कार्तिक, रणवीर और अनिल समेत इन सितारों ने.. FIFA 2022- Bollywood stars like Kartik Aaryan and Ranveer Singh congratulate Argentina - Hindi Filmibeat

अर्जेंटीना के जीतते ही बॉलीवुड से आया बधाईयों का सैलाब, कार्तिक, रणवीर और अनिल समेत इन सितारों ने..

fifa 2022

अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्डकप फाइनल जीत लिया है और इस वक्त पूरी दुनिया इस टीम को मुबारकबाद दे रही है। ऐसे में हिंदी सिनेमा के सितारे भी इसको लेकर पीछे नहीं है और मेसी के साथ साथ पूरी टीम के लिए बधाई संदेश ट्विटर के माध्यम से सामने आ रहे हैं। FIFA 2022 की धूम थी और लोगों के द्वारा इसको काफी पसंद किया गया था। इस दौरान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे सितारे इस मैच को देखने के लिए पहुंचे थे जबकि कुछ स्टार्स टीवी पर इसको लेकर चियर कर रहे थे।

अगर हम स्टार्स के ट्वीट्स की बात करें तो इस लिस्ट में अनिल कपूर, कार्तिक आर्यन, सुष्मिता सेन, अनुपम खेर और रणवीर सिंह जैसे सितारे शामिल हैं। कार्तिक ने मेसी की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, ''शहजादा।'

' इसके अलावा उन्होने लिखा, ''अभी अभी सबसे शानदार मैच देखा।'' उनके अलावा रणवीर सिंह ने लिखा, ''मैंने अभी क्या देखा है?!?! ऐतिहासिक। शानदार। शुद्ध जादू। #फीफा विश्व कप।'' इसके अलावा उन्होने एक पोस्ट में मेसी की तारीफ की थी।

अनिल कपूर ने लिखा, ''वाह.. क्या मैच था और क्या खिलाड़ी! इस #WorldCup को खत्म करने के लिए इससे बेहतर तरीके की कल्पना नहीं की जा सकती थी, स्पेशली वो खिलाड़ी जो हमेशा शानदार है, मेसी।''

अनिल कपूर ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए थे और खिलाड़ियों को बधाई दी थी। अनुपम खेर ने लिखा, ''क्या फाड़ू था ये मैच दोस्तों! इस भाषा के लिए माफ़ी! मगर और कोई शब्द फिट नहीं बैठ रहा था! #Messi का जवाब नहीं। इस मैच के दौरान लग रहा था कि इसमें कुछ भी हो सकता है!! वाह! जय हो!! #FIFAWorldCup..''

इसके अलावा सुष्मिता सेन ने लिखा, फाइनली, ''क्या शानदार फाइनल, मुबारकबाद अर्जेंटीना और मेसी।'' इनके अलावा कई सितारों के पोस्ट भी काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X