ऐश्वर्या को बुखार, नहीं कर पाईं 'गुजारिश' का प्रचार
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय फिल्म 'गुजारिश' के प्रचार के लिए मंगलवार को राजधानी आने वाली थीं लेकिन अंतिम समय में बुखार के कारण अपनी उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' में सोफिया नाम की नर्स की भूमिका निभाई है।
उनके प्रवक्ता ने बताया, "ऐश्वर्या दिल्ली की यात्रा नहीं कर रही हैं। उन्हें बुखार है। फिल्म के प्रचार के चलते वह पूरे सप्ताह बहुत व्यस्त रही थीं।" 37वर्षीय ऐश्वर्या 11 से 13 नवंबर तक यात्रा करती रही थीं और वह एक-एक दिन के लिए दुबई व लंदन पहुंची थीं। मुम्बई पहुंचने के बाद वह अगले ही दिन अपनी फिल्म के प्रचार के लिए कोलकाता जाने को तैयार थीं।
'गुजारिश' के प्रचार से पहले वह उनकी फिल्मों 'एक्शन रिप्ले' और 'रोबोट' के प्रचार में व्यस्त थीं। 'गुजारिश' के उनके सह-अभिनेता ऋतिक रोशन के स्वास्थ्य पर भी मौसम का असर है लेकिन वह भंसाली के साथ फिल्म के प्रचार के लिए राजधानी पहुंचे। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होगी।
action replayy aishwarya rai एक्शन रीप्ले ऐश्वर्या राय गुजारिश दिल्ली रोबोट संजय लीला भंसाली delhi guzaarish robot sanjay leela bhansali


Click it and Unblock the Notifications
