..................... Ferrari Ki Sawari | Sachin Tendulkar | Vidhu Vinod Chopra | फरारी की सवारी | सचिन तेंदुलकर | विधु विनोद चोपड़ा - Hindi Filmibeat

'फरारी की सवारी' में होंगे शतकों के बादशाह सचिन

Ferrari ki sawaari
शतकों के बादशाह सचिन तेंदुलकर ने निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म फरारी की सवारी में अपने नाम के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। सचिन के हां कह देने से ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि वह इस फिल्म में नजर भी आ सकते हैं। देखें फरारी की सवारी का ट्रेलर

कहा जा रहा है कि सचिन ने एक छोटी सी भूमिका निभाने की रजामंदी दे दी है जिसकी शूटिंग वह आईपीएल के बाद करेंगे। पिछले दिनों हालांकि ऐसी खबरें थी कि सचिन इस फिल्म नजर नहीं आएंगे लेकिन उनके नाम का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

निर्माता चोपड़ा ने कहा कि वह सचिन के नाम का इस्तेमाल करके खुश हैं। उन्होंने कहा फिल्म में उनका जिक्र है। हमें खुशी है कि हमें उनके नाम के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई। विशेष भूमिका है या नहीं, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। इसके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता।

फरारी की सवारी 15 जून को प्रदर्शित होगी। यह एक बच्चे, उसके पिता और दादा की कहानी है। बच्चे का सपना क्रिकेट खेलना है। कहानी तब निर्णायक मोड़ लेती है जब शर्मन को सचिन की फरारी चुराने के लिए कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X