सिंगल मदर के साथ की शादी, एयर होस्टेस के साथ हुआ अफेयर, ब्रेकअप के बाद एक्टर का हुआ तलाक!
Feroz Khan Personal Life: ऐसा वक्त था जब सबसे स्टाइलिश एक्टर्स में से एक फिरोज खान की पहली हिट फिल्म आरजू रिलीज हुई थी। इसे 1965 में रिलीज किया गया था जिसके बाद फिरोज खान घर-घर में बड़ा नाम बन गए थे। वह अपने हैंडसम लुक की वजह से काफी चर्चा में आए थे।

अक्सर फिरोज खान को सोशल गैदरिंग और बॉलीवुड की पार्टियों में भी देखा जाता था। जहां पर उनकी मुलाकात उनकी पत्नी सुंदरी से हुई। वह एक बेहद ही मजेदार और सोशल इंसान थी। सुंदरी अपने पहले पति से अलग हो गई थी और उनकी एक बेटी थी जिसका नाम सोनिया था। फिरोज और सुंदरी की मुलाकात साल 1962 में हुई और 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
फिरोज के बच्चे
इसके बाद फिरोज खान और सुंदरी के घर पर बेटी लैला और फरदीन खान का जन्म हुआ। सब सही चल रहा था लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब एक्टर की जिंदगी में बुरा वक्त शुरू हो गया था। फिरोज अक्सर काम की वजह से बाहर जाते थे। जहां पर एक बार उनकी मुलाकात एक खूबसूरत एयर होस्टेस से हुई जो उनसे उम्र में काफी छोटी थी। जिसका नाम ज्योतिका धनराजगीर था और उनके साथ उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हुआ।
एक्टर का चलने लगा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
फिरोज और ज्योतिका एक दूसरे से मिलने लग गए और टाइम स्पेंड करने लगे। ज्योतिका बेंगलुरु में रहती थी और फिरोज खान भी बेंगलुरु में ही रहते थे। इसी के चलते वह अपनी गर्लफ्रेंड से बार-बार मिलने का बहाना ढूंढा करते थे। जल्द ही सुंदरी को अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में खबर लग गई।
गर्लफ्रेंड के लिए छोड़ी पत्नी और बच्चे
जब सुंदरी को पता चला कि फिरोज का किसी और के साथ में रिश्ता है तो उन्होंने कुछ समय सोने के लिए लिया। लेकिन बाद में वह अपने दोनों बच्चों के साथ में घर छोड़कर चली गई। फिरोज ज्योतिका के प्यार में इतनी ज्यादा पागल हो गए थे कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया। ज्योतिका के साथ वह लिवइन में रहने लगे।
ज्योतिका से शादी नहीं करना चाहते थे फिरोज
खबरों के अनुसार ज्योतिका ने फिरोज को कई बार शादी करने के लिए भी कहा लेकिन एक्टर हमेशा कहते रहते थे कि जैसा चल रहा है वह उससे खुश है। वह चीजों को और भी उलझना नहीं चाहते थे। ज्योतिका के साथ रहने के बावजूद भी फिरोज ने अपने अच्छे पिता होने की जिम्मेदारी हमेशा निभाई। अक्सर वह अपने बच्चों से मिलने के लिए मुंबई भी आते थे।
ब्रेकअप के बाद हुआ तलाक
लेकिन फिरोज के इस स्वभाव को झेलना ज्योतिका के लिए काफी मुश्किल हो गया था और इसी के चलते कई सालों तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। एयर होस्टेस से ब्रेकअप के कुछ वक्त बाद फिरोज अपने घर पर वापस आए और परिवार के साथ रहने लगे। वह एक ही घर में अलग-अलग फ्लोर पर रहते थे। फिरोज और सुंदरी ने आखिरकार 1984 में तलाक के लिए अर्जी दी और 1985 में उनका तलाक हो गया।


Click it and Unblock the Notifications