'कभी पिलाया दूध तो कभी प्यार के खिलाया' इस बीमार बच्चे की हालत देख जैकलीन ने उठाया ये कदम

Jacqueline Fernandez

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज हाल ही में एक ऐसे मासूम बच्चे से मिलीं जो हाइड्रोसिफलस नामक गंभीर और दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। इस मुलाकात के दौरान जैकलीन ने न केवल उस बच्चे से स्नेहपूर्वक बातचीत की, बल्कि उसकी ज़रूरी सर्जरी का पूरा खर्च भी उठाने का वादा किया।

यह दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकलीन के साथ समाजसेवी और डिजिटल इन्फ्लुएंसर हुसैन मंसूरी भी नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इस भावुक क्षण को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अभिनेत्री की सराहना की और लोगों से बच्चे की सलामती के लिए दुआ करने की अपील की।

हुसैन मंसूरी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जैकलीन बच्चे को दुलारते हुए उसके परिवार से भी बातचीत कर रही हैं। इस वीडियो को जैकलीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, "धन्यवाद हुसैन भाई। आइए हम सब मिलकर मोहम्मद और उसके परिवार के लिए प्रार्थना करें।"

बताया जा रहा है कि बच्चा हाइड्रोसिफलस नामक बीमारी से ग्रसित है, जिसमें मस्तिष्क में तरल पदार्थ जमा हो जाता है और सिर का आकार असामान्य रूप से बढ़ने लगता है। यह स्थिति गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है, जिसके लिए सर्जरी आवश्यक होती है।

फिल्मी सफर की बात करें तो जैकलीन फर्नांडीज पिछली बार 'हाउसफुल 5' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा की थी। अब वे जल्द ही बड़े बजट की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाली हैं, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, रवीना टंडन और दिशा पटानी जैसे कई सितारे भी शामिल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jacqueline fernandez
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X