मशहूर एक्ट्रेस ने चोरी-छुपे बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, शेयर की वीडियो, मंडप में दूल्हे ने किया KISS

Fenil Umrigar Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बड़े अच्छे लगते हैं शो में पीहू कपूर शेरगिल का किरदार निभा कर पॉपुलर हुई अभिनेत्री फेनिल उमरीगर ने हाल ही में शादी रचा ली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 31 साल के एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गुरप्रताप धलीवाल से शादी कर ली है।
फेनिल उमरीगर ने इस सीक्रेट वेडिंग के बाद में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी शादी की वीडियो को शेयर भी किया है। इस दौरान ऐक्ट्रेस अपने मंडप पर दूल्हे के साथ रोमांटिक होते हुए भी नजर आई। दोनों ने मजेदार तरीके से एक दूसरे को वरमाला पहनाई और बाद में किस भी किया।
फेनिल उमरीगर और उनके पति की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए भी नजर आए। एक्ट्रेस इस दौरान लाल रंग के सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनी हुई देखी गई। रेड लहंगा और चोली के साथ में उन्होंने ऑरेंज कलर का दुपट्टा भी लिया हुआ था। दुल्हन के जोड़े में वह काफी खूबसूरत लग रही थी।
फेनिल उमरीगर के दूल्हे राजा की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी और रेड पगड़ी पहनी हुई थी। इस वेडिंग वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में सुकून लिखा। अब एक्ट्रेस की वेडिंग वीडियो पर फैन्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं काफी सारे लोग तो उन्हें गुड विशेज भी दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications