Femina Miss India 2020: मानसा वाराणसी बनीं मिस इंडिया, इन हसीनाओं ने बिखेरा रेड कार्पेट पर जलवा
हर साल मॉडलिंग जगत के लोगों को Femina Miss India का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार बुधवार को फेमिना मिस इंडिया 2020 का आयोजन मंबई में हुआ। जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे भी पहुंचे। मिस इडिया 2020 का ताज तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने जीता। बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश मानसा की खूब तस्वीरें इस प्रतियोगिता के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फेमिना मिस इंडिया टॉप 3 कंटेस्टेंट की बात करें तो पहले नंबर पर मानसा वाराणसी, फिर मान्या सिंह और मनिका शोकंद को फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2020 चुना। मानसा ने कई प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए इस ताज को अपने नाम किया। इस शो को अपारशक्ति खुराना ने होस्ट किया। जिन्होंने इस शो में चार चांद लगा दिए।
बता दें पहली बार कोरोना महामारी के चलते ये प्रतियोगिता को पूरी तरह से डिजिटल तौर पर आयोजित किया गया। नेहा धूपिया से लेकर चित्रांगदा तक कई बॉलीवुड हसीनाएं भी इस प्रतियोगिता में चार चांद लगाने पहुंची। देखिए Femina Miss India 2020 की शानदार फोटोज।

कौन हैं मानसा वाराणसी
मानसा तेलंगाना से आती हैं। वह 23 साल की हैं। इससे पहले वह तेलंगाना का भी ताज अपने नाम कर चुके हैं। इतना ही नहीं वह पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इंफॉर्मेशन एनालिस्ट है।

तेलंगाना की मानसा वाराणसी
कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई करने वाली मानसा ने 8 साल तक भरतनाट्य्म सीखा है। वह क्लासिकल डांस में माहिर हैं।

फेमिना मिस इंडिया 2020 ग्रैंड फिनाले
मिस इंडिया 2020 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के प्लश होटल में आयोजित हुआ। जिसे अपारशक्ति खुराना ने होस्ट किया। तो वहीं नेहा धूपिया इस शो की ऑफिशियल पेंजेन्ट रहीं।

बॉलीवुड गेस्ट
मिस इंडिया 2020 में अपारशक्ति खुराना और नेहा धूपिया के अलावा पुलकित सम्राट, वाणी कपूर, चित्रांगदा, समेत कई स्टार्स पहुंचे।

वाणी कपूर की डांस परफॉर्मेंस
बेल बॉटम एक्ट्रेस वाणी कपूर ने इस प्रतियोगिता में शानदार डांस परफॉर्मेंस भी दी। जिसकी ये झलक आप देख सकते हैं।

चित्रागंदा ने बिखेरा जलवा
येलो आउटफिट में ग्लैमरस अदाओं से चित्रागंदा ने खूब फैंस को अट्रैक्ट किया।

नेहा धूपिया का लुक
नेहा धूपिया का भी कुछ इस कदर स्टाइलिश लुक नजर आया।

रेड कारपेट पर वाणी कपूर
वाणी कपूर मजेंटा ड्रेस में दिखीं। उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए।

पुलकित सम्राट ने भी बांधा समा
चित्रांगदा के साथ पुलकित नजर आए। दोनों ने फ्रेम भी साझा किया।


Click it and Unblock the Notifications











