फेमस डायरेक्टर ने कहानी सुनने के बहाने यंग राइटर को होटल में बुलाया, पहले किया किस और बिस्तर पर धकेला फिर...

Female Writer Accuses Kaagaz 2 Director: एक युवा महिला राइटर ने मलयालम एक्टर और डायरेक्टर वीके प्रकाश पर आरोप लगाया कि उन्होंने कोल्लम के एक होटल के कमरे में उनकी कहानी पर चर्चा करने के बहाने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
मॉलीवुड में इन दिनों एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं। कई फेमस एक्ट्रेसेस और सेलेब्रिटीज की ओर से सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री की साख को नुकसान पहुंच रहा है। अब मातृभूमि की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला राइटर के साथ वीके प्रकाश ने बेहद भद्दा बर्ताव किया और कहा कि वह किसी को भी यह न बताए कि उस शख्स ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया, क्योंकि इससे उसकी इज्जत खराब होगी।
2022 में, युवा राइटर ने प्रकाश को एक कहानी पेश करने के लिए बुलाया था, जिसे वह डायरेक्ट करना चाहती थीं। राइटर ने समाचार पोर्टल को बताया, "उन्होंने मेरे आइडिया के बारे में एक्साइटमेंट दिखाया और कहानी पर चर्चा करने के लिए राजी हुए। मैंने उनसे कई बार कहा था कि मैं उन्हें कहानी भेज सकती हूं और चर्चा तभी जारी रख सकती हूं, जब उनकी दिलचस्पी हो।"
उन्होंने कहा कि डायरेक्टर ने उनकी बात को स्वीकार किया और उन्हें स्क्रिप्ट पर विस्तार से चर्चा करने के लिए पर्सनली मिलने का सुझाव दिया। जब उन्होंने कोच्चि से कोल्लम तक इतने कम समय में आना थोड़ा मुश्किल होगा, तो डायरेक्टर ने उन्हें बताया कि वे शहर से बाहर जा रहे हैं और वे उनसे जल्द से जल्द मिल लें।
4 अप्रैल, 2022 को हुई इस भयावह घटना की डिटेल शेयर करते हुए राइटर ने बताया कि प्रकाश ने उनके लिए कोल्लम के एक होटल में एक कमरा रिजर्व किया था। कहानी सुनाने के दौरान प्रकाश ने बीच में आकर उन्हें ड्रिंक ऑफर की। फिर उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें एक्टिंग में इंट्रेस्ट है।
रिपोर्ट के अनुसार, जब उस युवा महिलान ने एक्टिंग के ऑफर को ठुकराया और स्क्रीन प्ले राइटर बनने पर जोर दिया, तो डायरेक्टर ने एक सीन पढ़ा और उसकी एक्टिंग करने के लिए कहा। जब उस राइटर ने मना कर दिया, तो प्रकाश ने कथित तौर पर महिला राइटर को चूमने की कोशिश की और उसे बिस्तर पर धकेल दिया। उसने विरोध किया, कहा कि वह जाना चाहती है, और यह साफ कर दिया कि वह सिर्फ अपनी स्क्रिप्ट के बारे में बात करने के लिए वहां आई थी।
महिला ने बताया कि प्रकाश उसके कमरे से निकलकर अपने कमरे में चला गया और 15 मिनट बाद वह कोच्चि के लिए निकल गई। अगली सुबह उसे उसके कई मिस्ड कॉल मिले। जब उसने उसे वापस कॉल किया, तो उसने उसे अपनी इमेज को नुकसान ना पहुंचाने के लिए कहा और उसे ट्रैवल एक्सपेंस के लिए 10,000 रुपये भी भेजे।
लेखिका ने मातृभूमि से कहा, "मैंने किसी भी दोस्त को इस बारे में नहीं बताया और ऑफिशियल शिकायत दर्ज करने से डर रही थी। अब, मुझे भरोसा है क्योंकि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उन महिलाओं को सुरक्षा और सहायता का वादा किया है, जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के दौरान ऐसे अनुभवों का सामना किया है। मैंने उनकी फिल्मों की तारीफ की थी और कभी नहीं सोचा था कि वे इस तरह का बर्ताव करेंगे। मैंने जो कहा है वह सच है और मैं उस पर कायम हूं। मैंने पहले ही स्पेशल इनवेस्टिगेटिंग टीम के पास शिकायत दर्ज करा दी है।"


Click it and Unblock the Notifications











