मासूम बच्चियों के साथ स्कूल में अश्लील हरकत क्यों कर रही है महिला टीचर? वीडियो वायरल, सच्चाई जानकर..

viral video, news

देश में रेप और छेड़छाड़ के मामले लगातार सामने आते हैं और दरिंदगी इस कदर बढ़ चुकी है कि इससे मासूम बच्चियां भी नहीं बच सकी हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

ये वीडियो एक स्कूल से वायरल हो रहा है जिसमें एक टीचर बच्चियों के कहीं ऊपर तो कहीं नीचे छूती नजर आ रही है। बच्चियां बार बार इस महिला टीचर का हाथ पकड़कर हटाती हुईं दिख रही हैं। पूरे वीडियो में ऐसा कई बार होता है।

फिर वो महिला टीचर एक बच्ची को गोद में उठा लेती है और इधर उधर छूती है, इसपर बच्ची फिर से विरोध करती हैं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसको देखकर हैरान हो गए हैं।

क्या है वीडियो की सच्चाई ?

दरअसल ये महिला अध्यापक बच्चियों के साथ किसी तरह की अश्लील हरकत नहीं कर रही है बल्कि उनको सिखा रही है कि गुड टच और बैड टच को कैसे पहचाना जा सकता है। बच्चियों को जागरूक बनाने के लिए इस महिला टीचर की काफी वाहवाही हो रही है।

महिला टीचर ने अश्लील हरकतों को पहचानने के लिए बच्चियों को ये क्लास देना शुरु किया है और वो काफी चर्चा में आ गई हैं। महिला टीचर के इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है और कहा है कि वो अच्छा काम कर रही हैं, इस वीडियो को वायरल करिए ताकि हर स्कूल में ऐसी क्लास दी जा सके।

बच्चे अमूमन इस तरह की हरकतों को पहचान नहीं पाते हैं और उनके साथ अश्लीलता हो रही है इसका पता भी नहीं चल पाता है। हालांकि ये वीडियो कहां का है इसको लेकर किसी तरह का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

Read more about: viral video news entertainment
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X