अर्जुन कपूर को देख फीमेल फैन्स हुईं क्रेजी, क्लोज आकर दिए पोज़ तो फैन्स बोले- जरा दूर से वरना मलाइका...

Arjun Kapoor Video Viral: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कभी उनके और मलाइका के ब्रेकअप की अफ्वाहें सामने आती हैं तो कभी पैचअप की खबरें, लेकिन हर बार ही दोनों को क्लीयर करना पड़ जाता है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वहीं फैन्स दोनों के साथ होने से बेहद खुश हो जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों को ही साथ में स्पॉट करता नहीं देखा गया है वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर को दोस्त की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया।
अर्जुन के देख फीमेल फैन्स हुईं क्रेजी
बता दें कि अर्जुन कपूर इस पार्टी में कैजुअल लुक में नजर आते हैं। ओपन बटन करके शर्ट-जींस और आंखों पर चश्मा लगाए अर्जुन कपूर काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर जैसे ही पार्टी से बाहर आते हैं। उन्हें देखते ही फीमेल फैन्स क्रेजी हो जाती हैं और वह पैपराजी को अपना फोन दे देती हैं और कहती हैं मेरा भी फोटो ले लेना। फैन्स का उत्साह देख अर्जुन कपूर भी अपने आपको रोक नहीं पाते हैं और अर्जुन भी खुशी-खुशी फैन्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते हैं।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
बता दें कि इस तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा क्या बात है आज तो फैन्स सही मौका मिल गया वहीं दूसरे यूजर ने कहा जरा दूर से क्लिक करो मलाइका भी यह वीडियो देखेगी। काम की बात करें तो इन दिनों अर्जुन दो फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। पहली है एफ 2: फन एंड फ्रशट्रेशन और दूसरी है मेरी पत्नी का रीमेक। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर नजर आने जा रही हैं फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications