..................... फीमेल फैन ने कोरोना के डर को भगाने के लिए किया माधुरी दीक्षित के सांग पर डांस Female fan dance over Madhuri Dixit song ek do teen over coronavirus covid 19 stress - Hindi Filmibeat

VIDEO : सांग 'एक-दो तीन' से कोरोना खौफ को भगा रही है ये विदेशी महिला , माधुरी ने दिया रिएक्शन

कोरोना वायरस के खौफ से इस समय पूरी दुनिया घर में बंद है। लोग खुद को भीड़ में जाने से रोक रहे हैं। भारत में फिर भी कई लोग काम और जरूरत के हिसाब से बाहर निकल रहे हैं। लेकिन विदेश में कई ऐसे देश हैं जहां पर लॉक डाउन हालात हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जर्मनी की एक महिला ने कोरोना वायरस के तनाव को खत्म करने के लिए माधुरी दीक्षित के सांग एक दो तीन पर ऐसा डांस किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जर्मनी की एक महिला ने ऐसा किया है। वह अपने घर में कैद होने के साथ माधुरी दीक्षित के सांग एक दो तीन पर डांस करती हैं।

Madhuri Dixit, Corona Virus

तभी महिला के दोस्त ने इसका एक खास वीडियो बनाया जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। माधुरी दीक्षित ने खुद इस वीडियो को शेयर कर लोगों को एक खास मैसेज दिया है।

बता दें कि ये डांस वीडियो बेलुश नाम के Twitter हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो के साथ लिखा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से दुनिया तनाव में है। तब मेरी सहकर्मी कैटेरिना कोरोसिदू इस वायरस के तनाव से दूर रहने के लिए डांस का आनंद उठा रही हैं। वह ये भी लिखते हैं कि कैटेरिना ग्रीस से हैं।

भारतीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की बड़ी फैन हैं। माधुरी ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा है कि ऐसी कई चीजें हैं जो इस वक्त हम घर पर कर सकते हैं। अपने प्रियजनों के साथ वक्त बिता सकते हैं। नीचे देखिए माधुरी ने और क्या कहा है और साथ में एक दो तीन सांग पर कैटेरिना का VIDEO भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X