'एक्शन हीरो की शूटिंग के दौरान लगा जैसे मैं बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहा हूं', आयुष्मान खुराना ने किया रिवील

felt-like-i-was-making-my-bollywood-debut-while-shooting-for-an-action-hero-reveals-ayushmann-khu

अपनी आगामी फिल्म के साथ एक्टर आयुष्मान खुराना, अपनी एक आम आदमी वाली छवि को तोड़ते हुए दिखाई देंगे। फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में वे एक तेजतर्रार हिंदी फिल्म स्टार के रूप में दिखेंगे, जिसे निभाते हुए उन्हें ऐसा लगा कि वे डेब्यू कर रहे हैं। बता दें, यह आयुष्मान की पहली फिल्म होगी, जहां वो जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते दिखाई देंगे।

आयुष्मान ने खुलासा किया कि 'एन एक्शन हीरो' की शूटिंग करते समय उन्हें ऐसा लगा, जैसे हिंदी फिल्म उद्योग में वे अपनी शुरुआत कर रहे थे। वे कहते हैं, "अपने करियर में मैंने कभी भी इस शैली की फिल्में नहीं की है, इसलिए मुझे इस भूमिका को प्रभावी ढंग से पर्दे पर उतारने के लिए कई चीजों को सीखना और समझना पड़ा।"

आयुष्मान ने कहा, शूटिंग के दौरान मुझे काफी मजा आया और मुझे उम्मीद है कि एन एक्शन हीरो जैसी फिल्म में मैंने स्क्रीन पर जो करने की कोशिश की है, दर्शक उसकी सराहना करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में उनका किरदार मानव, वास्तविक जीवन में वे जैसे हैं, उससे काफी दूर है। मानव दिखावा करने वाला और फिजूलखर्ची होने के साथ ही, बिगड़ैल, मूडी और छिछोरा टाइप है। इसलिए, उसकी भूमिका निभाने के लिए, मुझे पूरी तरह से किसी और के रूप में ढलना और इन लक्षणों को अपनाना पड़ा।

लोगों ने एक एक्शन हीरो के ट्रेलर को पसंद किया है और आयुष्मान इससे रोमांचित हैं। वे कहते हैं, "मैं हमेशा स्क्रीन पर खुद को एक नए तरीके से पेश करना चाहता हूं और हर बार एक ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश करता हूं, जिसमें कुछ नयापन हो। उस तरह की फिल्में देखने वाले एक एक्शन हीरो से किस तरह जुड़ पाते हैं, यह देखना काफी अच्छा लगता है।"

आनंद एल राय और भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित "एन एक्शन हीरो" का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर ने किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X