करीना को समकालीन अभिनेत्रियों से नहीं मुंबई से लगता है डर

करीना कपूर खान आज एक बड़े खानदान की बहू है, हमेशा बॉडीगार्ड को साथ में लेकर साथ चलने वाली करीना कपूर को आज भी बाहर निकलने में डर लगता है। करीना ने खुद कहा कि उन्हें बॉलीवुड की समकालीन अभिनेत्रियों से नहीं बल्कि मुंबई से डर लगने लगा है। हाल ही में महिलाओं संग हुई अप्रिय और घातक घटनाओं की वजह से करीना को भी लगने लगा है कि उनकी प्रिय मुंबई अब सुरक्षित नहीं रही है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए चैनल वी की 'विद यू' एप्लीकेशन के लांच के मौके करीना ने मीडिया से कहा कि अब वह मुंबई में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। उनमें हमेशा असुरक्षा की भावना रहती है। करीना ने कहा, "मैं दो साल पहले सुरक्षित महसूस करती थी। लेकिन पिछले दो वर्षो में मुंबई शहर में असुरक्षा का माहौल बन गया है।"

उन्होंने कहा, "महिलाओं के खिलाफ हाल में हुई वारदातों ने सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि हमारे शहर में भी खौफ का माहौल बना दिया है। इसलिए मुझमें हमेशा असुरक्षा की भावना रहती है। इस अभिनेत्री ने देश में दुष्कर्मो की संख्या में हुई वृद्धि पर भी हैरानी जताई।

अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी करीना ने कहा, "अगर मैं रात में शूटिंग पर हूं तो मां को मेरी चिंता होती है। जब मैं देर रात या तड़के शूटिंग पर होती हूं तो वह जितना संभव हो जागती रहती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे रोजाना घर पहुंचकर उन्हें मैसेज करना पड़ता है।"

करीना की बातों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब एक सेलिब्रेटी मुंबई को असुरक्षित मसूसस करता है तो एक आम आदमी की राय मुंबई के बारे में क्या होगी? लचर कानून व्यवस्था और लगातार बढ़ रही रेप की घटनाओं ने लोगों के दिल में खौफ पैदा कर दिया है जिस की ओर इशारा करीना कपूर ने भी कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X