रैंप पर मैं तो राजकुमारी हूं: जूही

बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा जूही चावला ने हाल ही में कहा कि जब वह किसी फैशन शो का हिस्सा बनकर रैंप पर चलती हैं तो वह अपनेआप को किसी राजकुमारी से कम नहीं समझती हैं।

'इंडिया इंटरनेशल ज्वैलेरी वीक' में शिरकत करने पहुंची जूही ने कहा कि मेरा बस चले तो मैं सारे गहने और कपड़े जो कि मैंने फैशन शो में पहनें हैं, वह सब लेकर अपने घर चली जाऊं, लेकिन मेरे लिए असंभव है क्योंकि यह बहुत महंगे हैं।

साल 1984 में मिस इंडिया रह चुकी जूही चावला ने अपने अभिनय की शुरूआत सल्तनत जैसी फ्लॉप फिल्म से की थी। फिल्म कयामत से कयामत से जूही ने कामयाबी का स्वाद चखा।

उसके बाद आयी उनकी फिल्में बोल राधा बोल, डर, इश्क ने उन्हें बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियों में शुमार कर दिया है। बिजनेसमैन से शादी और उनके बच्चों की मां बनने के बाद जूही ने फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लिया।

आजकल जूही को फिल्मों में कम फैशन इवेंट और किड्स शो में ज्यादा देखा जाता है। इसके अलावा टीवी कार्यक्रमों ओर एड में भी जूही काफी सक्रिय दिखायी पड़ती हैं। कपड़ो और गहनों को जूही अपनी कमजोरी मानती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X