टाइगर श्रॉफ ने इस स्टार के तारीफों को बांधे पुल..
नवाजुद्दीन के साथ करियर की शुरूआत में काम करना काफी अच्छा अनुभव है।
टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की अगली फिल्म मुन्ना माइकल का आज ट्रेलर लॉन्च हुआ है । फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है और ट्रेलर रिलीज होते ही ट्विटर पर ट्रेंड भी हो रहा है। टाइगर श्रॉफ ट्रेलर में माइकल जैक्सन स्टाइल डांस और शानदार एक्शन में काफी अच्छे लग रहे हैं।
[माइकल जैक्सन जैसा डांस..टाइगर स्टाइल में एक्शन..मुन्ना माइकल ट्रेलर OUT ]
जब टाइगर श्रॉफ से ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ काम करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "करियर की शुरूआत में नवाजुद्दीन सिद्दिकी जैसे एक्टर के साथ काम करना काफी बड़ी बात है। मुझे लगता है मैं काफी लकी हूं।"

टाइगर श्रॉफ यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा कि "ऐसा नहीं है कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी सिर्फ एक अच्छे एक्टर है, बल्कि वो एक बेहतरीन इंसान भी हैं।" नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी इस दौरान वहीं पर मौजूद थे और उन्होंने भी पत्रकारों से कई बातचीत की।
उन्होंने कहा कि "मैं फिल्मों में हीरो के किरदार निभा सकता हूं लेकिन डांसिंग हीरो के किरदार नहीं निभा सकता।" साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने ये भी कहा कि मुन्ना माइकल की वजह से अब उन्हें डांस काफी अच्छा लगने लगा है। उन्होंने कहा कि "अब मुझे डांस का चस्का लग गया है,जैसे शेर के मुंह में खून।"


Click it and Unblock the Notifications