'लैला' की लोकप्रियता से निहाल सन्नी लियोन
बिग बॉस सीजन 4 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सन्नी लियोन इन दिनों काफी खुश हैं। कारण भी लाजिमी है क्योंकि उनका पहला आयटम नंबर लैला तेरी ले लगी...हिट जो हो गया है। जो काम पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 नहीं कर पायी थी, वो शूटआउट एट वाडला के दो अर्थी आयटम नंबर लैला तेरी ले लगी...ने कर दिया है। जिसकी सफलता से खुश सन्नी लियोन ने अपनी खुशी लोगों के सामने जाहिर की है।
सन्नी ने कहा कि अच्छा लग रहा है कि लोग उनके काम को पसंद कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नही कहा कि वो आगे भी आयटम नंबर करेंगी। फिलहाल तो वो इन दिनों एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2में बिजी हैं।
फिल्म में वह एक बॉलीवुड तारिका का किरदार निभा रही हैं। फिल्म एक सस्पेंस, रोमांचक थ्रिलर है। हाल ही में सन्नी लियोन ने एक एनर्जी ड्रिंक का विज्ञापन लांच किया था जिसके लिए उन्होंने डेढ़ करोड़ रूपये लिेये हैं।इसके अलावा सन्नी लियोन के पास इस समय पांच-पांच करोड़ की तीन फिल्में और हैं। रागिनी एमएमएस 2 के बाद सन्नी लियोन एक एक्शन फिल्म में नजर आयेंगी। मुंबई में घर खरीदने के बाद सन्नी लियोन की पूरी मंशा है कि वह अपने पति के साथ भारत में ही सैट हो जायें।


Click it and Unblock the Notifications
