FC Barcelona welcome Raha Kapoor: रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का हुआ इंटरनेशल स्वागत, देखिए तस्वीर

FC Barcelona welcome Raha Kapoor: रणबीर कपूर [Ranbir Kapoor] और आलिया भट्ट [Alia Bhatt] इस महीने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है और अब इस बेटी का नामकरण हो चुका है। रणबीर और आलिया की बेटी का नाम नीतू कपूर ने राहा कपूर रखा है। राहा कपूर का स्वागत अब रणबीर कपूर के फेवरिट फुटबॉल क्लब FC Barcelona ने किया है।
दरअसल, आलिया भट्ट ने जब अपनी बेटी का नाम शेयर करते हुए पोस्ट किया तो पोस्ट के साथ उन्होंने एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में राहा के नाम की एक प्यारी सी टी शर्ट भी दिखाई दे रही थी। ये टी शर्ट मशहूर फुटबॉल क्लब बार्सिलोना की थी। रणबीर कपूर बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के काफी बड़े फैन हैं।
आलिया की ये तस्वीर, बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए रणबीर और आलिया को बधाई दी। साथ ही FC Barcelona ने राहा कपूर का दुनिया में स्वागत किया। फुटबॉल क्लब ने लिखा - एक और Barca फैन का दुनिया में स्वागत है। आप लोगों से बार्सिलोना में मुलाकात करने के लिए हम सब काफी उत्साहित हैं।

दादी ने किया नामकरण
गौरतलब है कि राहा कपूर का नामकरण दादी नीतू कपूर ने किया है। राहा का मतलब है होता है दिव्य पथ। यानि कि अलौकिक। आलिया भट्ट ने जब अपनी बेटी का नाम बताया तो साथ ही में इसका मतलब भी बताया। आलिया ने जहां राहा का शुद्ध रूप में अर्थ बताया वहीं उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि किसी भाषा में राहा का मतलब खुशी है तो किसी में सुकून और बेटी को गोद में लेते ही उन्हें ये सब कुछ महसूस हुआ।

दुनिया भर से मिली बधाईयां
आलिया भट्ट को मां बनने के बाद दुनिया भर से बधाईयां मिलीं। इनमें वंडर वूमन गल गडोट की बधाई भी शामिल थीं। आलिया उनके साथ अपनी आने वाली फिल्म में काम कर रही हैं जो कि आलिया भट्ट का हॉलीवुड डेब्यू भी कहलाएगा। वहीं करण जौहर ने आलिया के मां बनते ही खुद को नाना के पद पर प्रमोट कर लिया।

पहले से थी प्रेगनेंसी की अफवाहें
गौरतलब है कि आलिया भट्ट औ रणबीर कपूर की शादी की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थीं। लेकिन हर बार ये केवल अफवाह निकल जाती थीं। फिर अचानक ही दोनों ने रणबीर कपूर के घर वास्तु में सात फेरे ले लिए। आनन फानन में हुई इस शादी की वजह आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी ही बताई गई।

ऋषि कपूर के सामने करना चाहते थे शादी
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट तब से ही शादी करना चाहते थे जब से ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबर सामने आई। लेकिन वो उनका ईलाज पूरा होने का इंतज़ार कर रहे थे। ईलाज पूरा होने के बाद कोरोना की वजह से रणबीर और आलिया की शादी टल गई और इसके बाद ऋषि कपूर के देहांत के कारण। इस बीच रणबीर और आलिया एक साथ, रणबीर कपूर के घर वास्तु में शिफ्ट भी हो गए थे।

सबसे प्यारी बधाई
फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के अलावा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को सबसे प्यारी बधाई मिली थी अमूल की तरफ से। अमूल ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में रणबीर और आलिया के परिवार बढ़ने पर एक प्यारा सा कार्टून उन्हें डेडिकेट किया। इस कार्टून में रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ दिखाई दे रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











