इसे कहते हैं धमाकेदार PICS: पति, पत्नी और वो, तीनों एक साथ, तीनों सुपरस्टार
बात करने के लिए थोड़ा पीछे जाना पड़ेगा। 2 साल पहले , भारत में हुए उड़ी अटैक के पहले। उस समय तक भारत और पाकिस्तान के बीच सब कुछ नॉर्मल था। और वहां के दो शानदार सितारे यहां धमाल मचा रहे थे - फवाद खान और माहिरा खान।
फवाद खान और माहिरा खान को एक साथ , भारत ने देखा , ज़ी ज़िंदगी नाम के चैनल में एक पाकिस्तानी शो हमसफर में। देखकर ही सबको यकीन हो गया था कि ये पक्का पाकिस्तान के शाहरूख - काजोल होंगे।

और था भी वैसा ही। फवाद और माहिरा की जोड़ी को पाकिस्तान और खाड़ी देशों में काफी प्यार मिला है। खैर, उड़ी अटैक के बाद दोनो ही भारत में बैन हो गए। लेकिन फैन्स को अभी भी इनके बारे में सब कुछ जानना पसंद है।
फवाद खान के साथ ही उनकी पत्नी, सदफ भी उतनी ही पॉपुलर हैं। दोनों ने बहुत ही कम उम्र में शादी कर ली थी। और फवाद को अपनी पत्नी के प्रति बेहद वफादार माना जाता है।
[''ऋतिक दो बच्चों के बाप हैं..उनसे कौन शादी करेगा..और सलमान तो छिछोरे हैं'' !]
अब फवाद और माहिरा ने एक साथ एक ब्राइडल मैगज़ीन के कवर के लिए फोटोशूट किया है। और इस कवर में वो प्रमोट कर रहे हैं, डिज़ाइनर सदफ खान को।
सदफ खान एक फैशन डिज़ाइनर हैं जो लोगों की डिमांड के हिसाब से उन्हें उनकी पसंद के कपड़े मुहैया कराती हैं। और उनकी डिज़ाइनर लेबल को प्रमोट करने के लिए साथ आए फवाद और माहिरा।
[Viral Pic: इस सुपरस्टार की ये वायरल तस्वीर आप मत ही देखिएगा]
इस फोटोशूट में दोनों ही शानदार लग रहे हैं। अब जब बात फवाद खान की हो तो पुरानी बातें छेड़े बिना ना आपका दिल मानेगा और ना ही हमारा।


Click it and Unblock the Notifications












