Fawad Khan एक बार फिर बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार, सामने आया Vaani Kapoor के साथ रोमांटिक पोस्टर

Fawad Khan Bollywood Movie: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के भारतीय फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो ही गया है। एक्टर जल्द ही बॉलीवुड में अपनी वापसी कर रही हैं। एक्टर जल्द ही अबीर गुलाल नाम की रोमांटिक कॉमेडी के साथ बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।
Fawad Khan की Bollywood Movie
फवाद खान अबीर गुलाल नाम की इस फिल्म में पहली बार एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। 2019 के उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगने के बाद से फवाद खान भारतीय सिनेमा से दूर हैं।
क्या है फिल्म की कहानी
अगर फिल्म की बात करें तो यह फिल्म लंदन के खूबसूरत बैकग्राउंड पर आधारित है और इसकी शूटिंग 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है। फिल्म का डायरेक्शन आरती एस बागड़ी ने किया है। फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए उन्होंने एक बयान में बताया कि फिल्म दो लोगों की जर्नी को दिखाता है, जो अनजाने में एक-दूसरे की मदद करते हैं और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।
Fawad Khan के रोल के बारे में
मेकर्स फवाद के विशाल ग्लोबल फैनबेस को लेकर भी उत्साहित हैं, और इसलिए उम्मीद कर रहे हैं कि दर्शक इस फिल्म को पूरे दिल से पसंद करेंगे। मेकर्स के अनुसार, फिल्म में फवाद को अब तक की उनकी सबसे प्यारी भूमिका में दिखाया जाएगा।
टीम फवाद और वाणी के बीच की केमिस्ट्री का भी बेसब्री से इंतजार कर रही है। फिल्म का प्रोडक्शन विवेक बी अग्रवाल, अवंतिका हरि और राकेश सिप्पी ने किया है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर और नवंबर में यूके में होगी। टीम ने यह भी बताया कि बॉलीवुड के एक प्रमुख संगीतकार ने पहले ही फिल्म के लिए छह ऑरिजिनल ट्रैक तैयार कर लिए हैं, जिन्हें बॉलीवुड के टैलेंटेड सिंगर्स गाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
