..................... Fawad Khan To Mahira Khan These Pakistani Celebs Instagram Accounts Show Unblocked In India - Hindi Filmibeat

फवाद खान से लेकर माहिरा खान तक, भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स आए नजर!

Pakistani Actors Instagram Accounts Unblocked In India: जब साल 2025 में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था तो उसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद में भारत सरकार ने कई सारे पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन करवा दिए थे। जिसमें फवाद खान से लेकर हानिया आमिर तक का नाम शामिल है।

Pakistani Celebs

लेकिन जुलाई 2025 में कुछ तकनीकी समस्या के कारण उनकी प्रोफाइल कुछ वक्त के लिए सभी को दिखाने लग गई थी। लेकिन हाल ही में भारत में कुछ लोगों ने दावा किया है कि एक बार फिर से पाकिस्तानी एक्टर्स की प्रोफाइल नजर आ रही है।

भारत में लोगों को दिखे पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टा अकाउंट्स

खबरों की माने तो हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान और फवाद खान जैसे पाकिस्तान सेलिब्रिटीज के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत के कुछ हिस्सों में देखे जा सकते हैं। लेकिन यह सभी के लिए नहीं है। कुछ लोग ही उनकी प्रोफाइल को आसानी से देख पा रहे हैं। काफी लोगों ने दावा किया है कि पेज तो खुल रहा है लेकिन उनमें पोस्ट भी नहीं दिख रही है और ना ही फॉलोअर्स नजर आ रहे हैं।

काफी सारे लोगों ने इन पाकिस्तान सिलेब्रिटीज को इंस्टाग्राम पर सर्च किया तो उनका पुराना ही मैसेज दिखाई देने लगा। जिसमें कानूनी अनुरोध की वजह से यह अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है। ऐसा इसीलिए किया गया है क्योंकि हमने इस कंटेंट को प्रतिबंधित करने के लिए कानूनी अनुरोध का पालन किया है।

फिर से बैन हो चुके हैं अकाउंट्स

लेकिन जरूरी बात यह है कि जिन भी लोगों को यह प्रोफाइल नजर आई है, वह कुछ ही समय के बाद में गायब हो गई थी। दावा किया जा रहा है कि यह अकाउंट कुछ घंटे के लिए नजर आए थे। जैसे ही यह मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो फिर इनको दोबारा जियो रिस्ट्रिक्शन कर दिया गया। यह कोई टेक्निकल ग्लिच भी हो सकता है लेकिन अब इन अकाउंट्स को फिर से बैन कर दिया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला ?

अगर हम पूरे मामले की बात करें तो पहलगाम आतंकी हमले के बाद में भारत सरकार द्वारा कड़ा कदम उठाया गया था। जिसमें पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों पर पाबंदी लगाई गई थी। गृह मंत्रालय की माने तो यह चैनल भारत की सुरक्षा एजेंसियों और सशस्त्र बलों के खिलाफ भड़काऊ सामग्री के साथ-साथ झूठ नरेटिव फैलाने का काम कर रहे थे।

Read more about: fawad khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X