फवाद खान का पर्दाफाश..यहां रखते हैं कालाधन!
एक स्टिंगऑपरेशन में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान और राहत फतेह अली खान के कालेधन का पर्दाफाश हुआ है।
हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और राहत फतह अली खान पर एक जाने माने मीडिया ग्रुप ने स्टिंग ऑपरेशन किया जिसमें उनके कालेधन का पर्दाफाश हुआ है। स्टिंग ऑपरेशन से साफ है कि ये कलाकार बड़ा हिस्सा काले धन के तौर पर लेते हैं और गैरकानूनी तरीके से उसे विदेश भिजवाते हैं।

ये स्टिंग सिर्फ फवाद और राहत पर ही नहीं बल्कि शफकत अमानत अली, मावरा होकेन और इमरान अब्बास पर भी किया गया, जिसमें इनका भी खुलासा हुआ है।
'मैं और शाहरुख एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं '
आपको बता दें कि पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को 5 साल पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर बहुत सारे भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा गया था। राहत को बाद में फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने छुड़वाया था, तब वे 50 लाख रुपए पेनल्टी कर के छूटे थे।


Click it and Unblock the Notifications











