फवाद खान बने ‘पाकिस्तान आइडल 2’ के जज, भड़के लोग बोले- नाच न जाने आंगन टेढ़ा

Fawad Khan Pakistan Idol 2 Controversy: कराची मशहूर अभिनेता फवाद खान इन दिनों अपने नए टीवी शो को लेकर चर्चा में हैं। वे 'पाकिस्तान आइडल सीजन 2' में जज बने हैं। उनके साथ राहत फतेह अली खान, बिलाल मक़सूद और ज़ेब बंगश भी जज हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग फवाद की आलोचना कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि फवाद ने म्यूजिक की दुनिया में कोई उप्लब्धि हासिल नहीं की है, इसलिए उन्हें सिंगर्स को जज नहीं करना चाहिए। गायिका हुमायरा अरशद ने भी कहा, "संगीत को समझने के लिए वर्षों की ट्रेनिंग जरूरी होती है। अगर कोई प्रतियोगी उनसे क्लासिकल तान गाने को कहे, तो वे नहीं गा पाएंगे।"
हालांकि बहुत से लोग यह बात नहीं जानते कि फवाद खान पहले एक गायक रह चुके हैं। वे एंटिटी पैराडाइम (EP) नाम के मशहूर रॉक बैंड के लीड सिंगर थे। उनका बैंड पेप्सी बैटल ऑफ द बैंड्स का पहला सीजन जीत चुका है। उनके गाने 'वक़्त', 'हमेशा' और 'कहाँ है तू' युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हुए थे। फवाद ने अपने बैंड के साथ पूरे पाकिस्तान में लगभग 250 शो किए थे।
अब जब वे एक सफल अभिनेता बन चुके हैं, कई पुराने प्रशंसक उनका बचाव कर रहे हैं। उनका कहना है कि फवाद का अनुभव और शोहरत नए गायकों को बहुत कुछ सिखा सकती है।
फवाद की मौजूदगी से शो को भी काफी फायदा हुआ है। उनकी वजह से पाकिस्तान आइडल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
यह विवाद दिखाता है कि नई पीढ़ी फवाद को सिर्फ एक्टर के रूप में जानती है, जबकि पुरानी पीढ़ी उन्हें एक बेहतरीन गायक के रूप में याद करती है।


Click it and Unblock the Notifications











