9 साल बाद बॉलीवुड में होगी फवाद खान की एंट्री? 'आबीर गुलाल' भारत में इस दिन होगी रिलीज!

Aabeer Gulaal

Aabeer Gulaal release date India: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म आबीर गुलाल पिछले काफी समय से विवादों में रही है। यह फिल्म खास है क्योंकि इससे फवाद खान करीब 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं।

शुरुआत में इसे 9 मई को रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने फिल्म को भारत में रिलीज न करने का फैसला लिया।

अब तय हुई नई रिलीज डेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म अब 12 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी। वहीं भारत में इसकी नई रिलीज डेट 26 सितंबर रखी गई है। मेकर्स का मानना है कि यह फिल्म एक प्यारी सी लव स्टोरी है, जो दर्शकों को पसंद आ सकती है। खास बात यह है कि उस दिन कोई और बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है, इसलिए इसे सोलो रिलीज का फायदा भी मिलेगा। हालांकि, ऑफिशियल ऐलान अभी बाकी है।

पहले मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म का टीजर और गाने जब रिलीज हुए थे, तब भारतीय दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था। फवाद खान की वापसी को लेकर फैंस बहुत खुश थे। लेकिन पहलगाम हमले के बाद लोगों का मूड बदल गया और फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठी।

वाणी कपूर का बयान

वाणी कपूर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा जरूर की, लेकिन पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन और सोशल मीडिया पर मिल रहे विरोध पर उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

फिल्म की टीम और कास्ट

आबीर गुलाल का निर्देशन आरती एस. बगड़ी ने किया है और इसे विवेक अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में फवाद खान और वाणी कपूर के साथ परमीत सेठी, फरीदा जलाल, ऋधि डोगरा, लीजा हेडन और सोनी राजदान भी नजर आएंगे।

कुल मिलाकर, अबीर गुलाल को लेकर दर्शकों में उत्साह और विरोध दोनों है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 26 सितंबर को रिलीज होने के बाद फिल्म को भारत में कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

More from Filmibeat

Read more about: fawad khan vaani kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X