फवाद खान का बदला लुक..पहचान नहीं पाएंगे आप!
फवाद खान ने अपने लुक पूरी तरह बदल डाला है देखिए उनकी नई लुक वाली तस्वीर।
फवाद खान का नाम लेते ही बिल्कुल स्मार्ट, हैंडसम और इंटेंस लुक वाला चेहरा हमें याद आ जाता है जिनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है खासकर फीमेल फैन फॉलोइंग।लेकिन फवाद खान अब वैसे नहीं रहे बल्कि उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह बदल डाला है।
फवाद खान भले पिछले काफी समय से भारत ना आए हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बरकरार है। चौंकाने वाली बात है कि फवाद खान की तस्वीर आपको चौंका जरुर देगी।इसमें वो काफी अलग लग रहे हैं। उनकी तस्वीर एक एक्टर मिकाल जुल्फिकार ने शेयर की है।

आपको बता दें कि फवाद खान ने ऐ दिल है मुश्किल के समय हुए कश्मीर में उड़ी अटैक के बाद पाकिस्तान आर्टिस्ट को बैन कर दिया गया और फवाद खान भी वापस पाकिस्तान चले गए। इसके बाद फवाद खान वापस भारत नहीं लौटे हैं।
फवाद खान आखिरी बाद ऐ दिल है मुश्किल में कैमियो में नजर आए थ। फिलहाल उनके पास कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है लेकिन उम्मीद है कि सबकुछ ठीक हो जाने के बाद वो वापस बॉलीवुड का रुख करें।


Click it and Unblock the Notifications