फवाद खान ने कुछ इस अंदाज़ में किया बेटी का नाम अनाउंस!
फवाद खान ने अपनी बेटी का नाम कुछ अलग ही अंदाज़ में अनाउंस किया है। कैसे बताया बेटी का नाम..यहां जानिए।
हाल ही फवाद खान एक नन्हीं सी बेटी के पिता बने हैं। जिसके बाद वो काफी खुश भी हैं। यूं तो फवाद ने अपनी बेटी का नाम रख दिया है, लेकिन सभी को इंतज़ार था उनका अनाउंस करने का। और अब फवाद ने ये काम भी कर दिया। जी हां..फवाद ने अपनी बेटी का नाम अनाउंस कर दिया है, और भी एक खास अंदाज़ में।

फवाद बेटी के नाम से करीब 112 केक ऑर्डर किए जिस पर लिखा है फवाद, सदफ और आयान अपने बेबी गर्ल का स्वागत कर रहे हैं, जिसका नाम एलियाना जावेद खान है।
फवाद ने ये केक अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजे। वाकई में बेटी का नाम इस अंदाज़ में सभी को बताता..काफी कमाल का है। आपको बता दें कि हाल ही में फवाद की पहली बॉलीवुड फिल्म भी 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज़ हुई है, जो काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है।
फवाद खान ने कुछ इस अंदाज़ में किया बेटी का नाम अनाउंस!
हालांकि फिल्म में फवाद का रोल ज्यादा देर का नहीं है, लेकिन फिर भी जितना भी रोल है, फैन्स को उन्होंने दिल जीत लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
