बॉडी बनाने के चक्कर में अस्पताल में एडमिट पाक एक्टर फवाद खान बोले - मैं आमिर खान नहीं हूं

By Filmibeat Desk

ऐ दिल है मुश्किल', 'कपूर एंड संस' और अन्य फिल्मों के जरिए फवाद खान अपनी लोकप्रियता बॅालीवुड में दिखा चुके हैं। हाल ही में फवाद ने खुलासा किया कि शारीरिक परिवर्तन के साथ उन्होंने आमिर खान से प्रेरणा लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नतीजा आने से पहले अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। एक पोर्टल से बातचीत में, यह साझा करते हुए कि वह वही करने की कोशिश कर रहे थे जो क्रिश्चियन बेल और आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए करते हैं, वह उन्होंने भी किया । फवाद ने कहा कि यह सबसे अच्छी बात नहीं है जो मैंने अपने लिए की।

मैं फिर कभी ऐसा नहीं करूंगा। मैंने अभी कुछ संदिग्ध विकल्प चुने हैं, जिससे मुझ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसमें दस दिन, मैं अस्पताल में भर्ती था। मेरी किडनी बंद हो गई। आपको बताए कि फवाद खान ने अपनी आगामी फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट के लिए तैयारी कर रहे हैं, इसी फिल्म के किरदार के लिए फवाद को अपना वजन 100 किलोग्राम करना है।वह ऐसे करने में सफल हुए हैं।

Fawad khan, aamir khan

पहले उनका वजन 75 किलो के करीब रहा, जो अब 100 किलो के करीब पहुंच गया है। गौरतलब है कि आमिर खान ने अपनी हर फिल्म के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। खासकर गजनी के लिए आमिर ने 8 बनाए। इसके लिए उन्होंने 13 महीने की कड़ी तैयारी की। वहीं फवाद ने कहा है कि वह ऐसा नहीं करेंगे, इससे उनकी बॅाडी पर प्रेशर बढ़ता है।

उन्होंने बोला कि उनकी सेहत पर इसका गलत असर पड़ रहा है। फवाद को डायबिटीज भी है। 3 महीने में वह ठीक हुए।फवाद ने कहा कि मैंने कई सारे घंटे अपनी बॅाडी पर लगाए। यह सही नहीं है। मेरे पास कम टाइम एक महीने का था। मैं क्रिश्चियन बले या आमिर खान नहीं हूं, मैं उनके जैसे ट्रांसफॉर्मेशन करना चाहा। मेरे पास 6 महीने होते,फिर मौला जट अलग दिखता। मैं कभी ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किसी के लिए नहीं करूंगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X