..................... Fawad answers to Pakistani's who are unhappy with Khoobsurat - Hindi Filmibeat

कलाकारों को मजहब की बंदिशों में ना बांधें- फावद

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने कई पाकिस्तानी कलाकारों को नाम व शोहरत दी है। लेकिन आज भी जब कभी कोई पाकिस्तानी कलाकार भारत आता है या कोई भारतीय कलाकार पाकिस्तान जाता है तो किसी ना किसी तरह का विवाद जन्म लेता ही है। खूबसूरत फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर रहे फावद खान को भी कुछ ऐसे ही विवादों से घेरा जा रहा है। हालांकि फावद खान का कहना है कि वो इन बातों पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं क्योंकि वो एक कलाकार हैं और कलाकार किसी मजहब की बंदिशों में नहीं घिरा होता।

पाकिस्तानी अभिनेता फावद खान बॉलीवुड में रेहा कपूर की फिल्म खूबसूरत में सोनम कपूर के साथ मुख्य भूमिका में हैं। फावद खान की फैन फोलोइंग भारत में काफी ज्यादा है। लड़कियां तो फावद की दीवानी हैं और फावद को खूबसूरत फिल्म में देखकर वो बेहद खुश भी हैं। लेकिन वहीं कुछ पाकिस्तानियों के अनुसार फावद खान ने बॉलीवुड में काम करके अपने मुल्क के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।

कुछ ही दिनों पहले सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर कुछ पाकिस्तानियों ने ट्वीट के जरिये फावद द्वारा बॉलीवुड में काम करने के डिसीजन को लेकर अपनी निराशा जताई है। हाल ही में जब फावद ने सोनम कपूर के साथ मिलकर खूबसूरत का ट्रेलर लॉंच किया तो मीडिया द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर फावद ने कहा- "जिन लोगों ने ये ट्वीट किये हैं, वो बहुत पाकिस्तान का बहुत ही छोटा सा हिस्सा हैं। जब भी इंडिया से कोई कलाकार पाकिस्तान जाता है या पाकिस्तान से कोई यहां आता है तो लोग किसी ना किसी तरह के विवाद खड़े करते ही हैं।"

"लेकिन मैं इन बातों पर किसी तरह का कमेंट करके इसे बड़ा नहीं बनाना चाहता। कलाकार का किसी धर्म या मजहब में नहीं बांधा जा सकता। मैं एक कलाकार हूं और अपने करियर में कुछ नया करते रहना चाहता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X