हमास से जंग में बुरी तरह घायल हुए अभिनेता Idan Amedi, युद्ध शुरु होते ही जॉइन की थी इजरायली सेना

इजरायल और गाजा को लेकर काफी समय से चर्चा है और युद्ध का माहौल है। इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। युद्ध के दौरान कुछ ऐसा सामने आया था जो कि देश प्रेम की मिसाल था।
दरअसल इस लड़ाई के लिए इजरायल के कई अभिनेता भी शामिल हो गए थे। इस लिस्ट में एक नाम अभिनेता इदान अमेदी का है जो कि बुरी तरह से घायल हो चुके हैं। नेटफ्लिक्स सीरीज 'फौदा' (Fauda) में नजर आये अभिनेता इसको लेकर चर्चा में हैं और उनके फैंस लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।
अभिनेता गाजा में लड़ रहे थे और तभी वो बुरी तरह से घायल हो गए। द टाइम्स ऑफ इजरायल ने एक खबर पोस्ट की है जिसमें इसको लेकर खुलासा किया गया है। अमेदी हल्के रूप में नहीं बल्कि गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
आनन फानन में अभिनेता को हवाई रास्ते से अस्पताल ले जाया गया था। इस खबर को लेकर पुष्टि तब हुई जब अभिनेता के पिता ने इसको लेकर बात बताई। उनकी चोट की जानकारी देते हुए इजरायली राजनयिक अविया लेवी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,
"फौदा के अभिनेताओं में से एक, इदान अमेदी, गाजा में एक लड़ाई में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हम आपके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और प्रार्थना करते हैं।" हालांकि अभिनेता से इस बारे में बात नहीं हो पाई है।
देखने वाली बात होगी कि अभिनेता स्वस्थ होने के बाद फिर से लड़ाई में हिस्सा लेते हैं या फिर अभिनय क्षेत्र में वो फिर से वापसी करते हैं। फिलहाल लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उन्होने देश प्रेम दिखाया है। ईदान ने जबसे सेना जॉइन की है वो काफी चर्चा में रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications